(''Film Bala'' Ayushmann Khurrana) फिल्म बाला का ट्रेलर रिलीज आयुष्मान खुराना का रोल देखकर हंस हंस कर लोट पोट हो जाएंगे

फिल्म इंडस्ट्री में कुछ सालों से आयुष्मान खुराना ने अलग तरह के किरदार करके दर्शकों में अपनी एक अलग पहचान बना ली है. फिल्म ड्रीम गर्ल में उन्होंने कॉल सेंटर पर काम करने वाली लड़की पूजा का रोल किया था. जिसे दर्शकों ने खूब सराहा. अब वह फिल्म बाला में एक गंजे के किरदार में नजर आएंगे.

इस फिल्म के प्रोड्यूसर दिनेश विजन हैं जबकि इस फिल्म का डायरेक्शन अमर कौशिक ने किया है. फिल्म बाला में आयुष्मान खुराना एक हिंदी के लेक्चरर हैं. और उनके कैरेक्टर का नाम बाला है. आयुष्मान खुराना एक ऐसा किरदार निभा रहे हैं जो कम उम्र में ही गंजा हो जाता है. जिसके कारण उनकी शादी होने में दिक्कतें आती है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि वह बहुत सारे नुस्खे बालों को उगाने के लिए करते हैं उन्हीं नुस्खों में कई बार हंसी के फव्वारे आप लोगों को देखने को मिलेंगे.

टेलर के अंतिम भाग में वे हेयर ट्रांसप्लांट के बारे में सोचते हैं और नकली बालों से वह एक लड़की को प्रभावित करते हैं.फिल्म में मुख्य भूमिका में आयुष्मान खुराना के साथ भूमि पांडे, यामी गौतम, सीमा पहवा, सौरभ शुक्ला, जैसे कलाकार दिखाई देंगे. हाल ही में जब बाला का पहला लुक सामने आया था तो इस फिल्म निर्माताओं पर कंटेंट कॉपीराइट के आरोप लगे थे फिल्ममेकर प्रवीन मोर्छले ने आरोप लगाए थे. और इस वजह से हाईकोर्ट में केस दर्ज किया था.

Share This Article
You Might Read: सोनाक्षी सिन्हा की ‘जटाधारा’ के पीछे का जादूगर — प्रभात ठाकुर, जिन्होंने बिहार से रचा बॉलीवुड का रंगमंच

Leave a Comment