14 अक्टूबर को रिलीज होगा Film Ajay Wardhan का ट्रेलर, Dr. PRAGATI AGARWAL ने दी जानकारी

Dr. Ajay Aryan की जीवन यात्रा पर आधारित Film Ajay Wardhan 4 नवंबर को रिलीज होने जा रही है. हाल ही में मीडिया से बातचीत में फिल्म की निर्देशक डॉ. प्रगति अग्रवाल (Dr. PRAGATI AGARWAL ने बताया कि फिल्म का ट्रेलर 14 अक्टूबर को रिलीज होगा .फिल्म की मुख्य भूमिका में Romil Chaudhary और Priya Sharma दिखाई देंगे. जबकि उनके अलावा Girish Thapar, Arjumman Mughal, Ruslaan Mumtaz, Aishwarya Raj Bhakuni, Rashiprabha Sandeepani जैसे बॉलीवुड सितारे भी फिल्म में शामिल है. बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर दुष्यंत प्रताप सिंह (Dushyant Pratap Singh) द्वारा फिल्म का सुपरविजन डायरेक्शन किया गया है. दुष्यंत कारपोरेशन के बैनर तले यह फिल्म पूरे भारतवर्ष में 4 नवंबर को रिलीज की जा रही है. मीडिया से बातचीत में Dr. Ajay Aryan ने कहा Film Ajay Wardhan में सभी कलाकारों ने बेहतर प्रदर्शन किया है. उन्होंने विश्वास जताया कि फिल्म देखने के बाद ऑडियंस को रियल अनुभव मिलेगा. यह फिल्म एक आम इंसान के संघर्ष की कहानी है. Dr. Ajay Aryan ने बताया कि का बचपन काफी मुश्किल रास्तों से होकर गुजरा. जब डॉक्टर अजय की उम्र केवल 8-9 साल की थी तभी उनके पिताजी का देहांत हो गया था. ऐसे में परिवार की स्थितियों के चलते उन्होंने गांव में भेड़ बकरी चराने से लेकर गांव की दुकानों पर नौकरी करने तक कई कार्य किए. इन सभी परिस्थितियों के बावजूद अपने मुकाम तक पहुंचना लोगों में आत्मविश्वास पैदा करेगा. मीडिया इंटरव्यू के दौरान डॉक्टर प्रगति अग्रवाल ने बताया कि फिल्म अजय वर्धन का निर्माण मेरे जीवन का सबसे चुनौती भरा कार्य रहा. फिल्म की स्क्रिप्ट से लेकर टेक्निकल जानकारियों तक पूरी टीम के साथ हमने कड़ी मेहनत की. डॉक्टर प्रगति ने बताया कि फिल्म की प्रेरणादायक कहानी के साथ-साथ एंटरटेनमेंट का भी फुल पैकेज मिलेगा. उन्हें पूरी उम्मीद है कि दर्शकों को यह फिल्म बेहद पसंद आएगी.
Share This Article
You Might Read: मुंबई में झमाझम बारिश पर भारी शिवभक्ति का जुनून, Shivashree Ritu Singh के कार्यक्रम में भारी भीड़

Leave a Comment