छत्रपति शिवाजी महाराज के सेनापति तानाजी मालुसरे पर बन रही फिल्म तानाजी

फिल्म तानाजी फिल्म में अजय देवगन, काजोल, सैफ अली खान, शरद केलकर, जैसे मशहूर कलाकार नजर आएंगे . फिल्म तानाजी के फर्स्ट लुक में मशहूर अदाकारा काजोल ही छाई हुई दिखीं. फिल्म तानाजी का पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया. क्योंकि काजोल ने काफी समय बाद बड़े पर्दे पर धमाकेदार एंट्री की थी.

फिल्म से अजय देवगन और सैफ अली खान का लुक पहले ही आउट किया जा चुका था, लेकिन फिल्म के ट्रेलर रिलीज के  एक दिन पहले काजोल का भी लुक  शेयर किया गया था .फिल्म तानाजी के प्रोड्यूसर उनके पति अजय देवगन हैं. काजोल और अजय देवगन की जोड़ी उस समय निर्माता-निर्देशक की पहली पसंद बन चुकी थी जब फिल्मे गुंडाराज, इश्क, प्यार तो होना ही था, आयी थी. लंबे समय बाद रियल लाइफ पति- पत्नी रील लाइफ में भी साथ दिखेंगे .काजोल और अजय ने साथ में पहली फिल्म "हलचल"की थी .

फिल्मों के साथ-साथ काजोल और अजय देवगन की जोड़ी रियल लाइफ में भी हिट जोड़ी है. दोनों ने साथ में बहुत सारी फिल्में की इस दौरान रील लाइफ से रियल लाइफ में भी दोनों को प्यार हो गया.

 बात अगर तानाजी फिल्म की करें तो सावित्री बाई के किरदार में काजोल बेहद शानदार लग रही है. फिल्म की रिलीज 10 जनवरी 2020 है .

फिल्म के डायरेक्टर ओम राउत है जिनकी पिछली फिल्म "लोकमान्य एक  युगपुरुष" 2015 मै आई थी .जो एक बायोग्राफिकल ,हिस्टोरिकल फिल्म थी

Share This Article
You Might Read: मुंबई में झमाझम बारिश पर भारी शिवभक्ति का जुनून, Shivashree Ritu Singh के कार्यक्रम में भारी भीड़

Leave a Comment