सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) हत्या या आत्महत्या ? सीबीआई जांच की मांग

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के आत्महत्या की खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड ही नहीं जबकि पूरे देश को बहुत बड़ा आश्चर्य और दुख हुआ है. प्रथम दृष्टिकोण से यह माना जा रहा है कि उन्होंने अपने मुंबई के बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.

लेकिन वही दूसरी ओर सुशांत के पिता को यह यकीन नहीं है कि उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा. इसी क्रम में सुशांत के मामा आरसी सिंह ने दावा किया है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है.उन्होंने यह भी कहा कि कुछ दिन पहले सुशांत के मैनेजर की जो आत्महत्या हुई थी वह भी हत्या ही थी और इसी के साथ उन्होंने सीबीआई जांच की मांग भी की है.आरसी सिंह ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत बहुत आत्मविश्वास से भरपूर व्यक्ति थे वे कभी भी आत्महत्या करने का फैसला नहीं ले सकते हैं.

दूसरी और यह भी कहा जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत बहुत लंबे समय से डिप्रेशन में थे. हालांकि अभी उनकी मौत के कारणों के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ भी कहना गलत होगा. छोटे पर्दे से अपने कैरियर की शुरुआत करने वाले सुशांत ने बॉलीवुड में अपना एक अच्छा नाम बना लिया था. सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड में फिल्म एमएस धोनी के बाद एक अच्छे सितारे के रूप में पहचाने जाने लगे थे.

Share This Article
You Might Read: मुंबई में झमाझम बारिश पर भारी शिवभक्ति का जुनून, Shivashree Ritu Singh के कार्यक्रम में भारी भीड़

Leave a Comment