Super Dancer Season 4 - नन्ही सी फ्लोरिना गोगोइ विजेती हुई सुपर डांसर सीजन 4 कि

     सुपर डांसर सबसे फेमस डांस किड्स रियलिटी शो में से एक है। ऐसे में हि हाल हि में सुपर डांसर सीजन 4 ( Super Dancer Season 4 ) का ग्रैंड फिनाले संपन्न हुआ, और नन्ही सी फ्लोरिना गोगोइ ( Florina Gogoi ) इस सीजन कि विजेती हुई। सुपर डांसर किड्स डांस रियलिटी शो के सभी दर्शकों ने बेहद पसंद किया। इस शो के जरिए सभी दर्शकों को बच्चों में रहे अदभुत टैलेंट को देखने मिला। साथ ही बच्चों को भी अपना टैलेंट पूरी दुनिया को दिखाने का मौका इस रियलिटी शो के जरिए मिला।       सुपर डांसर किड्स रियलिटी शो के पहले सीजन के विजेता दित्य भांडे, दूसरे सीजन के विजेता विशाल शर्मा, तीसरे सीजन कि विजेती रूपसा बताब्याल, तो चौथे सीजन कि विजेती फ्लोरिना गोगाेइ रही। फ्लोरीना गोगाेइ सिर्फ 13 साल कि है, और वह जोरहाट, असम कि रहनेवाली है। इस सीजन के द्वितीय विजेता पृथ्वीराज कोगारी रहे। फ्लोरीना गोगाेइ को ट्रॉफी के साथ 15 लाख का इनाम भी मिला। फ्लोरिमा ने उनके कोरियोग्राफर तुषार शेट्टी के साथ परफॉर्मेंस किया। उनके इस परफॉर्मेंस को देखकर गीता मां और रैपर बादशाह खुश हुए।   
     इस शो के पांच फाइनलिस्ट थे, जिसमें फ्लोरिना गोगाेइ ( जरहाट, असम ), ईशा मिश्रा ( नई दिल्ली ), संचित चानाना ( पंजाब ), पृथ्वीराज ( बेलगांव, कर्नाटक ), नीरजा तिवारी ( होशंगबाद, मध्य प्रदेश ) यह थे। इस साल के मार्च में इस सीजन को शुरुआत हुई। जिसमे अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, अनुराग बासु और कोरियोग्राफर गीता कपूर इस शो के जज थे। 
Share This Article
You Might Read: मुंबई में झमाझम बारिश पर भारी शिवभक्ति का जुनून, Shivashree Ritu Singh के कार्यक्रम में भारी भीड़

Leave a Comment