Sunny Deol अगर बात पीटने की आ गई तो में किसी से कम नहीं..सनी देओल गुस्से में

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) का गुस्सा तो आपने फिल्मों में देखा ही होगा लेकिन जिस तरह वह बॉलीवुड की रील लाइफ में दिखते हैं वैसे ही रियल लाइफ में भी है. गुरदासपुर से भाजपा सांसद सनी देओल (Sunny Deol)का ऐसा ही रूप देखने को मिला जब उन्हें अपनी गुमशुदगी के पोस्टर देखने को मिले.

दरअसल सनी देओल(Sunny Deol) 3 दिन के पठानकोट दौरे पर हैं. पिछले महीने उनके संसदीय क्षेत्र में विपक्षी दलों द्वारा उनके लापता होने के पोस्टर लगाए गए थे. जिसका कारण यह रहा था कि लोकसभा चुनाव के बाद वे अपने संसदीय क्षेत्र में बहुत कम दिखाई दिए थे. उसके बाद से सनी देओल अपने क्षेत्र में अधिक सक्रिय दिखाई दे रहे हैं पठानकोट की एक जनसभा के दौरान आखिर उनका गुस्सा फूट गया और उन्होंने पंजाबी भाषा में कहा कि 'तुसीं सारे जाणदे ओ, जिन्नू कुटापा करणा तो मेरे तों वड्‌डा बंदा कोई है नईं. असीं जिन्नू चकणा ते चक्क देने आं'.

जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब में कांग्रेस सरकार का शासन है और सनी देओल बीजेपी से वहां सांसद है. जनसभा के दौरान उन्होंने बताया कि पंजाब की राज्य सरकार के कर्मचारी उन्हें परेशान कर रहे हैं और उनके कामकाज में दखलंदाजी कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वे किसी विवादित बयान को देने में विश्वास नहीं रखते हैं लेकिन यदि उन्हें इसी तरह परेशान किया गया तो चुप नहीं बैठेंगे.

इससे पूर्व देओल कॉलेज में गए जहां उनके डांस और डायलॉग सोशल मीडिया पर काफी देखे जा रहे हैं.

Share This Article
You Might Read: मुंबई में झमाझम बारिश पर भारी शिवभक्ति का जुनून, Shivashree Ritu Singh के कार्यक्रम में भारी भीड़

Leave a Comment