रूस से आई स्पूतनिक-V वैक्सीन,एक खुराक की कीमत 995.40 रुपए

भारत में अब कोविशील्ड और कोवैक्सीन के साथ रूस से आई स्पूतनिक-V भी अगले सप्ताह से उपलब्ध होगी .भारत में फिलहाल स्पूतनिक-V वैक्सीन की 1.50 लाख डोज उपलब्ध हैं. जानकारी के अनुसार वैक्सीन की एक खुराक की कीमत 995.40 रुपए होगी.डॉ. रेड्डीज लैब ने इस वैक्सीन की लॉन्चिंंग करते हुए शुक्रवार को हैदराबाद में एक व्यक्ति को इसकी पहली डोज लगाई गई. हालांकि कंपनी ने बताया कि जब यह वैक्सीन भारत में बनेगी तो इसके दाम और कम होंगे. नीति आयोग की जानकारी के अनुसार इस वर्ष के अंत तक कोरोना वैक्सीन की 200 करोड़ से ज्यादा खुराक उपलब्ध कराई जाएगी. आपको बता दें कि भारत में अब तक 2,62,000 से ज्यादा लोग कोविड-19 महामारी के चलते अपनी जान गवा चुके हैं.
Share This Article
You Might Read: मुंबई में झमाझम बारिश पर भारी शिवभक्ति का जुनून, Shivashree Ritu Singh के कार्यक्रम में भारी भीड़

Leave a Comment