Sooryavanshi Release Date : और अब इंतजार खत्म, इस दिन रिलीन होगी फिल्म सूर्यवंशी

       बॉलीवुड न्यूज : बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता जिन्हे सभी खिलाड़ी नाम से जानते है, वह है अभिनेता अक्षय कुमार। हम सभी ने अक्षय कुमार को सभी भूमिकाओं में देखा है, पर अब वह हमे पुलिस के भूमिका में उनकी आगामी फिल्म सूर्यवंशी के जरिए दिखनेवाले है। और हालही में इस फिल्म के रिलीज डेट कि घोषणा कि गई है ( Sooryavanshi Release Date )       अभिनेता अक्षय कुमार के अभिमान कि बात करे तो वह रोमांटिक, एक्शन, कॉमेडी फिल्मों को सुपरहिट बना हि देते है। इसलिए उनके सभी फैन्स उनके आगामी फिल्मों को लेकर उत्साहित रहते है। अक्षय कुमार ने कई सुपरहिट फिल्में हिंदी सिनेदुनिया को दिए है और देते आ रहे है। और ऐसे में हि उनकी बहुचर्चित फिल्म सूर्यवंशी आखिकार राइलन होने तैयार है।       फिल्म सूर्यवंशी का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। ऐसे में हि इस फिल्म कि स्क्रीनिंग कई बार टाली जा चुकी थी। और अब महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर से सिनेमघर खुलने कि खबर ने मनोरंजन क्षेत्र में उत्साह कि लहर पैदा कर दि है। साथ हि दिवाली के मौके पर अक्षय कुमार अपने फैन्स को खास तोहफा देनेवाले है। हालही मे निर्माताओं ने फिल्म कि रिलीज डेट कि घोषणा कि है।       हालाकि अक्षय कुमार कि फिल्म सूर्यवंशी दिवाली के दूसरे दिन याने कि 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनेवाली है, परंतु यह डेट अभी तक फिक्स नही कि गई है। साथ हि आपको पता नही तो बता दे कि, सूर्यवंशी 24 मार्च 2020 को रिलीज होनेवाली थी। लेकिन कोरोना महामारी ने उन्हे आगे बढ़ा दिया था। इसके बाद यह फिल्म 2021 में रिलीज होनेवाली थी, लेकिन कोरोना कि दूसरी लहर ने एक बार फिर इसकी रिलीज में देरी कर दी थी। और फिल्म के कलाकारों कि बात करे तो सूर्यवंशी में अक्षय कुमार के साथ कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में नजर आनेवाली हैं इसके अलावा रणवीर सिंह और अजय देवगन गेस्ट रोल में नजर आनेवाले है।
Share This Article
You Might Read: मुंबई में झमाझम बारिश पर भारी शिवभक्ति का जुनून, Shivashree Ritu Singh के कार्यक्रम में भारी भीड़

Leave a Comment