सिंगर Vardan Singh ने बताया अपने आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में

कोविड-19 के चलते पिछले वर्ष से ही बॉलीवुड को खास नुकसान हो रहा है। कई अच्छे कलाकार हैं, जिनके कई प्रोजेक्ट्स लोकडाउन के चलते बंद हो गए। ऐसे ही कलाकारों में से एक बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर वरदान सिंह (Vardan Singh) हैं। सिंगर वरदान सिंह ने अभी हाल में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे लॉकडाउन के चलते उनके कई ऐसे प्रोजेक्ट्स मार्किट में नही आ पाए जिनके हिट होने पूरे चांसेज थे। वरदान सिंह (Vardan Singh) एक बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर, म्यूजिक डायरेक्टर व प्रोड्यूसर हैं।  ज्ञात रहे कि वरदान सिंह बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई हिट्स दे चुके हैं। उन्होंने फ़िल्म इश्क़ जुनून (Ishq Junoon) के सांग 'कभी यूँ भी (Kabhi Yun Bhi)' के बाद से ही दर्शकों के दिलों पर राज करना शुरू कर दिया था। आपको बता दें कि प्लेबैक सिंगिंग से शुरुआत करके वरदान सिंह (Vardan Singh) ने आज फ़िल्म इंडस्ट्री के कई अन्य श्रेणियों में कार्य किया है। जानकारी है कि उनके वह सारे प्रोजेक्ट्स जो लॉकडाउन के कारण रुके हुए थे, वह बहुत जल्द दर्शकों के बीच आएंगे। जिनमें बॉलीवुड फिल्म्स, वेबसीरीज व अन्य परियोजनाएं शामिल हैं।
Share This Article
You Might Read: मुंबई में झमाझम बारिश पर भारी शिवभक्ति का जुनून, Shivashree Ritu Singh के कार्यक्रम में भारी भीड़

Leave a Comment