सिंगर प्रिंस यादव है अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर व्यस्त, हाल ही में जी म्यूजिक द्वारा रिलीज़ चाल गज़ब है को दी अपनी जादुई आवाज़

अभी हाल ही में मई माह की 27 तारिख को जी म्यूजिक कम्पनी द्वारा एक म्यूजिक एल्बम रिलीज़ किया गया जिसके बोल थे 'चाल गज़ब है'! जन्नत जुबैर रहमानी व् शिवम् रॉय प्रभाकर अभिनीत इस म्यूजिक एल्बम को सिंगर प्रिंस यादव ने अपनी जादुई आवाज़ से हिट बना दिया था!Singer Prince Yadav with guitar ज्ञात है कि जी म्यूजिक कंपनी द्वारा रिलीज़ चाल गज़ब है सागर जोशी द्वारा निर्देशित किया गया जिसका निर्माण देवनारायण प्रोडक्शन बैनर तले प्रोडूसर लक्ष्मण सिंह राजपूत द्वारा किया गया था! एल्बम को सिंगर प्रिंस यादव व् पावनी पाण्डेय ने अपनी जादुई थी! पावनी पाण्डेय शाहरुख़ खान कि फिल्म रईस के सोंग लैला ओ लैला से बेहद हिट हुई थी! चाल गज़ब है में अभिनेता शिवम् रॉय प्रभाकर व् जन्नत जुबैर रहमानी ने अभिनय किया जिसके लाइन प्रोडूसर विनय आदित्य रॉय है!Singer बताया गया है कि ‘चाल गज़ब है’ सिंगर प्रिंस यादव द्वारा गाया हुआ पहला एल्बम था! पहले ही एल्बम सोंग की इतनी सफलता देखकर बेहद खुश प्रिंस यादव कहते है कि, ‘ मैंने ऐसा तो कभी नहीं सोचा था कि मेरे द्वारा गाये गए पहले ही सोंग को लोग इतना प्यार देंगे! यदि लोगों को मेरी आवाज़ अच्छी लगी है तो मैं इसका बेहद शुक्रगुजार हूँ!” साथ ही प्रिंस अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में पूछने पर बताते हैं कि “ जी हाँ, मेरा एक और सोंग बहुत जल्द ही आप लोगों के बीच आने वाला है, जिस तरह आप लोगों ने मेरे चाल गज़ब है को प्यार दिया, ठीक उम्मीद मैं अपने इस प्रोजेक्ट के लिए भी करता हूँ!” अब देखना यह है कि चाल गज़ब है हिट होने के बाद प्रिंस यादव कि आवाज़ हमें किस तरह के सोंग में सुनने को मिलेगी! क्या वह अपनी जादुई आवाज़ से अपने पिछले सोंग चाल गज़ब है की तरह अपने अगले सोंग को भी हिट कर पाने में सक्षम होंगे!
Share This Article
You Might Read: मुंबई में झमाझम बारिश पर भारी शिवभक्ति का जुनून, Shivashree Ritu Singh के कार्यक्रम में भारी भीड़

Leave a Comment