Singer Kanika Kapoor कोरोना से पीड़ित, वसुंधरा राजे को भी खतरा, पार्टी में उनके साथ मौजूद थी

corona virus update : कोरोना पूरे विश्व के साथ साथ अब भारत में भी बहुत तेजी से फैल रहा है. हाल ही में कनिका कपूर (Singer Kanika Kapoor) का corona test पॉजिटिव आया है. बताया जा रहा है कि वह कुछ समय पहले लंदन से आई है. लखनऊ में पार्टी के दौरान राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उनके बेटे दुष्यंत सिंह, बहु निहारिका राजे भी कनिका कपूर के साथ पार्टी में मौजूद थे.

भारत में पहला मामला होगा जब किसी सेलिब्रिटी को कोरोनावायरस का शिकार होना पड़ा है. Singer Kanika Kapoor को फ़िलहाल लखनऊ के केजीएमयू के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पार्टी में मौजूद सभी लोगों को कोरोना की जांच के लिए बुलाया गया है अगर उनमें से किसी को भी कोरोना वायरस के लक्षण मिलते हैं तो उन्हें अलग रखा जाएगा.

वसुंधरा राजे सिंधिया ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी कि "कुछ दिन पहले दुष्यंत और उनके ससुराल वालों के साथ मैं लखनऊ में एक डिनर पर गयी थी. कनिका कपूर, जो कि #Covid19 संक्रमित पाई गई हैं, वें भी उस डिनर में बतौर अतिथि मौजूद थीं. सावधानी के तौर पर मैं और दुष्यंत सेल्फ़-आइसोलेशन में हैं और हम सभी आवश्यक निर्देशों का पालन कर रहे हैं."

आपको बता दें कि कनिका भारत आने के बाद करीबन 300 400 लोगों से मिली है. यह बात खुद उनके पिता ने बताई, हालांकि पिता के बयान के बाद कनिका ने इस बात को गलत बताया. कनिका की इस लापरवाही के बाद आम लोगों में बेहद गुस्सा आए सोशल मीडिया में लोग उनके खिलाफ नाराज नजर आ रहे हैं. कई लोग तो उन्हें गिरफ्तार करने की बात भी कर रहे हैं .दरअसल जब विदेश से लौटी थी उन्हें खराश और कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई दे रहे थे तब भी उन्होंने लोगों से दूरियां नहीं बनाई और वे लगातार एक के बाद एक पार्टी में शामिल होती रही.

Share This Article
You Might Read: मुंबई में झमाझम बारिश पर भारी शिवभक्ति का जुनून, Shivashree Ritu Singh के कार्यक्रम में भारी भीड़

Leave a Comment