Siddharth Nigam की यह पोस्ट देखकर आप भी बोलेंगे कि 'यह लड़का तो .... !

Siddharth Nigam सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट की है जिसे देखकर उनके फैन्स क्रेजी हो रहे हैं. फिल्म धूम-3 से लेकर टीवी सीरियल अलादीन: नाम तो सुना होगा तक दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले सिद्धार्थ निगम के सोशल मीडिया पर एक बड़ी मात्रा में फोल्लोवेर्स हैं. यदि हम इन्स्टाग्राम की बात करें तो सिर्फ इस प्लेटफार्म पर ही उनके 10 मिलियन अर्थात 1 करोड़ से ज्यादा फोल्लोवेर्स हैं. आय-दिन अपने वर्कआउट विडियो सोशल मीडिया पर साझा करने वाले सिद्धार्थ निगम  अपने फैन्स के बेहद करीब हैं. अभी हाल ही में उन्होंने अभिनेत्री Jannat Zubair Rahmani के साथ 'Wallah Wallah' नामक म्यूजिक विडियो में मुख्य किरदार निभाया था. म्यूजिक विडियो के प्रमोशन के लिए सिद्धार्थ और जन्नत बिग बॉस के सेट पर पहुँचे थे जहाँ उन्होंने अभिनेता सलमान खान के साथ सोंग के हुक-स्टेप किये. Siddharth Nigam ने अभी हाल ही में जो पोस्ट साझा की हैं वह उनके फैन्स के द्वारा बेहद पसंद की जा रही हैं. दरअसल वह उनके 10  मिलियन फोलोवेर्स पुरे होने की ख़ुशी जाहिर करने की पोस्ट हैं. 10 मिलियन की इस विडियो को पोस्ट किये उन्हें मात्र 3 घंटे ही हुए हैं. इन तीन घंटों में सिद्धार्थ निगम के इस वीडियो को 1 लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है. 3.5 हजार से ज्यादा लोगों ने उनकी इस विडियो [पर प्रतिक्रिया दी है. सिद्धार्थ निगम ने फिल्म धूम-3 में सुपरस्टार आमिर खान के बचपन का किरदर निभाकर लोगों के दिलों में जगह बना ली थीं. जिसके बाद उन्होंने टीवी के कई बड़े-बड़े धारावाहिकों में मुख्या किरदार निभाए. और हाल-ही में उनका टीवी सीरियल 'अलादीन: नाम तो सुना होगा' ऑफएयर हुआ हैं, जिसमे उनके साथ अभिनेत्री आशी सिंह थी. Siddharth Nigam और आशी की सोशल मीडिया पर बेहद पसंद की जाती हैं. आशी सिंह अभी वर्तमान में जी टीवी का शो  'मीत' कर रही हैं जिसमे वह मुख्या किरदार निभा रही हैं .
Share This Article
You Might Read: सोनाक्षी सिन्हा की ‘जटाधारा’ के पीछे का जादूगर — प्रभात ठाकुर, जिन्होंने बिहार से रचा बॉलीवुड का रंगमंच

Leave a Comment