Shubham Singh Rajput, एक ऐसा सिंगर जिसका गाना 'तू ही मेरा जग सारा' दिलों पर छा रहा है।

मुंबई: ज़ी म्यूजिक कंपनी, हमेशा अपने यूट्यूब चैनल पर सभी तरह के सांग्स के साथ आती है। हाल ही में ज़ी म्यूजिक कंपनी द्वारा अपलोड किया गया सांग 'तू ही मेरा जग सारा'  दर्शकों द्वारा खूब सराहा जा रहा है। इस गाने को शुभम सिंह राजपूत और सुमेधा करमहे ने गाया है। यह एक आगामी फिल्म का सांग है, जिसका नाम है, ' मैं जरूर आऊंगा' जिसमें अरबाज खान, गोविंद नामदेव और आइंद्रिता रे हैं। मूवी  27 सितंबर 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है ।

सांग को अपनी जादुई आवाज़ देने वाले सिंगर शुभम सिंह राजपूत का कहना है कि, "गीत अब मेरे पसंदीदा गीतों में से एक है और मैं इस बात को उस प्यार की वजह से भी कह सकता हूँ जो मुझे इस गाने के बाद उन लोगों द्वारा मिल रहा जो मेरे इस गाने को बेहद पसंद कर रहे हैं। मैं हमेशा अपने उन सभी प्यार करने वाले लोगों का शुक्रगुजार हूं, जो मेरे गाने को पसंद कर रहे हैं।"

फिल्म का टाइटल ट्रैक सांग ज़ी म्यूजिक कंपनी द्वारा जारी  2 हफ्ते पहले ही किया गया था  जिसे गायक मोहम्मद इरफान ने गाया था, टाइटल सांग को अब तक लगभग  3 लाख 40 हज़ार लोगों द्वारा देखा गया है जबकि शुभम सिंह राजपूत और सुमेधा करमहे द्वारा गाया गया सांग 'तू ही मेरा जग सारा' मात्र 1 सप्ताह पहले ही रिलीज़ किया गया और इसको लगभग 4 लाख लोगों द्वारा देखा जा चुका है।

इसमे कोई शक नहीं कि लोग गाने को बहुत पसंद कर रहे हैं और यह सांग सिंगर शुभम सिंह राजपूत के लिए एक पहचान बनने जा रहा है क्योंकि उन्होंने बॉलीवुड में इस गाने के साथ अपनी शुरुआत की है। उनकी जादुई आवाज वाकई दिलों पर छा जाती है और गाने के व्यूज की गिनती अभी भी YouTube पर जारी है।

Share This Article
You Might Read: मुंबई में झमाझम बारिश पर भारी शिवभक्ति का जुनून, Shivashree Ritu Singh के कार्यक्रम में भारी भीड़

Leave a Comment