सुपर डांसर 4 के मंच पर Shilpa Shetty का हुआ आगमन

      शिल्पा शेट्टी ( Shilpa Shetty ) अपने फिटनेस और अभिनय को लेकर हमेशा एक्टिव रहती है। साथ ही वह अपने डांस को लेकर हमेशा चर्चित रहती है। और जिस दिन का इंतजार था, वह दिन आ गया है। साथ ही दर्शक, फैन्स जिस दिन के इंतजार में थे, वह दिन भी आ गया है। शिल्पा शेट्टी जज के रूप में फिर से डांसिंग शो सुपर डांसर 4 ( Super Dancer 4 ) के मंच पर उपस्थित हुई है।       गए कई दिनों से शिल्पा डांसिंग रियलिटी शो सुपर डांसर 4 का परीक्षण कर रही थी। पर 19 जुलाई के दिन उसके पति राज कुंद्रा ( Raj Kundra ) इन्हे अश्लील फिल्म की निर्मिती के लिए उन्हें अटक की गई थी। तब से शिल्पा इस शो में दिखी नही थी। पर खुशी को बात यह है की वह शो में फिर से आयी है। इस बात से सभी दर्शक, उसके फैन्स और साथ ही शो के सभी कंटेंस्टेंट खुश हुए है। साथ ही शो में कमबैक करने के बाद एक पल कुछ ऐसा आया की, शो के दौरान शिल्पा अपने आसुओं को रोक नहीं पाई।       शिल्पा शेट्टी जब सुपरस्टार डांसर के सेट पर पहुंच गई तब सभी कंटेंस्टेंट बेहद खुश हुए और उन्होंने शिल्पा को पूरी तरह से घेर लिया। इन सभी का प्यार देखकर शिल्पा अपने आसूं रोक नही पाई। शिल्पा को रोते हुए देखकर सभी ने उसे गले लगाया।       सुपर डांसर की टीम शिल्पा को फिर से शो में लाने के लिए बहुत प्रयास कर रहे थे। साथ ही इस शो के निर्माता भी शिल्पा को शो में आने का आवाहन कर रहे थे। और आखिरकार शिल्पा ने इस शो में आने की मन की पूरी तैयारी की। और शिल्पा का सेटपर जोरों से स्वागत किया गया है।       सुपर डांसर 4 के कंटेंस्टेंट के साथ अन्य जज अनुराग बासु ( Anurag Basu ) और गीता कपूर ( Geeta Kapoor ) भी शिल्पा के आने से खुश हुए है। ऐसे में ही अनुराग बासु ने एक मुलाखात के दौरान कहा की, हम सभी एक परिवार की तरह है। इसमें यदि एक भी सदस्य मौजूद नहीं रहेगा, तो सब कठिन हो जाता है आज शिल्पा को तो हम सभी पसंद करते है। इसीके साथ शिल्पा सेट पर थोड़ी से नाराज ही रही थी।       शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को 19 जुलाई को एक अश्लील फिल्म बनाने और उसे ऑनलाइन ऐप के जरिए दिखाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। और उसके बाद शिल्पा के सामने भी कई सवाल खड़े हुए थे। इस दरम्यान वह और उसका परिवार कई संकटों से गए है। और इन में से बाहर आकर शिल्पा ने फिर से सुपर डांसर शो में आगमन किया है।
Share This Article
You Might Read: मुंबई में झमाझम बारिश पर भारी शिवभक्ति का जुनून, Shivashree Ritu Singh के कार्यक्रम में भारी भीड़

Leave a Comment