• मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
    • BIOGRAPHY
Media Hindustan
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
    • BIOGRAPHY
No Result
View All Result
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
    • BIOGRAPHY
No Result
View All Result
Media Hindustan
No Result
View All Result

शेरा ने खोले सलमान संग अपने पहले अनुभव के राज़, बोले- ‘उन्हें संभालना किसी और के बस की बात नहीं!’

Vaishnavi Yadav by Vaishnavi Yadav
September 4, 2024
in बॉलीवुड, मनोरंजन
0
शेरा ने खोले सलमान संग अपने पहले अनुभव के राज़, बोले- ‘उन्हें संभालना किसी और के बस की बात नहीं!’

भारतीय दिग्गज अभिनेता सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड का रिश्ता बहुत ही अनूठा है। यहां तक उन्होंने अपनी फिल्म बॉडीगार्ड को उन्हें समर्पित किया था। कई बार सलमान खान को अपने बॉडीगार्ड के किस्से भी सुनाते देखा गया है। उनके बॉडीगार्ड का नाम शेरा है और वह उन्हें 29 सालों से प्रोटेक्ट करते आ रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में शेरा बताते हैं कि कैसे सोहेल खान ने सलमान खान को शेरा को बॉडीगार्ड बनाने का सुझाव दिया था।

29 सालों तक सलमान खान को प्रोटेक्ट करने के बाद वह बताते हैं की सलमान को उनकी तरह कोई भी मैनेज नहीं कर सकता है। जूम टीवी के साथ बातचीत में शेरा कहते हैं, “मैं पिछले 29 सालों से सलमान खान के साथ हूं। ज्यादातर बॉडीगार्ड एक्टर्स पर स्विच करते रहते हैं, लेकिन मैं इतने सालों से लगातार उनके साथ रहा हूं। मुझे नहीं लगता कि कोई और भाईजान को संभाल पाएगा।” इसी इंटरव्यू में शेरा वह किस्सा भी बताते है जब वह पहली बार भाईजान से मिले थे।

शेरा ने बताया, “एक शो में पहली बार मैं सोहेल खान के जरिए सलमान खान से मिला था। क्योंकि एक स्टेज शो में कुछ दिक्कतें आ रही थीं, इसलिए सोहेल को सलमान के लिए सिक्योरिटी चाहिए थी। उन दिनों मैं पगड़ी पहना करता था। जब सोहेल भाई ने मुझे देखा तो कहा- तुम सलमान भाई के साथ क्यों नहीं रहते? मैं राजी हो गया और शुरू शुरू में सिर्फ शोज के दौरान मैं उनके साथ रहा करता था। मेरा उनके साथ रहना कोई रेगुलर चीज नहीं थी। धीरे-धीरे मेरी भाईजान के साथ बॉन्डिंग बन गई।”

शेर आगे बताते हैं कि तब जो सलमान खान के साथ उनका रिश्ता बना वह अब तक बरकरार है। उन्होंने कहा, “मैं एक सरदार हूं, और वह एक पठान हैं, हमारी जोड़ी क्लिक कर गई। मैंने भाई से कहा- जब तक मैं हूं, तब तक मैं आपकी सेवा में रहूंगा।” हाल ही में शेरा ने 1 करोड़ 40 लाख रुपए की रेंज रोवर खरीदी है। वह इस गाड़ी के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हैं जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “ऊपर वाले की कृपा से हम अपने परिवार में इस नई सदस्य का स्वागत करते हैं।”

Tags: BollywoodBollywood actorsbollywood celebritiesSalman KhanSalman Khan Bodyguard
Previous Post

अमिताभ के अस्पताल में भर्ती होने पर, जया को मिलता था रोजाना प्यार का गुलाब

Next Post

करीना बनीं सबसे बड़ी टैक्सपेयर, कटरीना और कियारा को छोड़ा पीछे

Next Post
करीना बनीं सबसे बड़ी टैक्सपेयर, कटरीना और कियारा को छोड़ा पीछे

करीना बनीं सबसे बड़ी टैक्सपेयर, कटरीना और कियारा को छोड़ा पीछे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sandip Patel ने Cannes Film Festival में बढ़ाई SRHP Films की पहचान

Cannes Film Festival में दिखा Sandip Patel का ग्लोबल विजन, Film Sundown Town की शूटिंग शुरू

May 25, 2026
Santy Sharma ने वायरल 'Cockroach Janata Party' ट्रेंड पर तीखी टिप्पणी की; किया "जिम्मेदार राष्ट्रवाद" का आह्वान

Santy Sharma ने वायरल ‘Cockroach Janata Party’ ट्रेंड पर तीखी टिप्पणी की; किया “जिम्मेदार राष्ट्रवाद” का आह्वान

May 23, 2026
Raseshwari Devi Ji ने World Meditation Day के अवसर पर की एक विशेष योग और ध्यान कक्ष निर्माण की घोषणा

Raseshwari Devi Ji ने World Meditation Day के अवसर पर की एक विशेष योग और ध्यान कक्ष निर्माण की घोषणा

May 21, 2026
श्रीवर्धन त्रिवेदी होंगे विद्यावाचस्पति की मानद उपाधि से सम्मानित

लखनऊ में 13 मार्च को ‘हम भारत के लोग’ कॉनक्लेव: श्रीवर्धन त्रिवेदी होंगे विद्यावाचस्पति की मानद उपाधि से सम्मानित

February 21, 2026
77th republic day of india

भारत का 77वां गणतंत्र दिवस

January 26, 2026
चांदी की कीमत

चांदी ने रचा इतिहास: 3.05 लाख के पार पहुंचा भाव, ट्रेड वॉर की आशंका से बाजार में मची हलचल

January 19, 2026
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
Call us: +91 9672621497

© 2021 Media Hindustan - India's Largest News Service. Designed by Rohido Media.

No Result
View All Result
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
    • BIOGRAPHY

© 2021 Media Hindustan - India's Largest News Service. Designed by Rohido Media.