• मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
    • BIOGRAPHY
Media Hindustan
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
    • BIOGRAPHY
No Result
View All Result
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
    • BIOGRAPHY
No Result
View All Result
Media Hindustan
No Result
View All Result

मां के प्यार और पैरों की मसाज से शुरू हुआ शाह रुख खान की फिल्मी दुनिया का सफर

शाहरुख ने खोला एक अनोखा राज

Vaishnavi Yadav by Vaishnavi Yadav
August 15, 2024
in बॉलीवुड, मनोरंजन
0
मां के प्यार और पैरों की मसाज से शुरू हुआ शाह रुख खान की फिल्मी दुनिया का सफर

शाहरुख खान, दिल्ली से आया एक मामूली सा लड़का, किसे पता था एक दिन भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा सुपरस्टार बन जायेगा। उनकी खूबसूरत मुस्कान और गहरी आंखों के लोग दीवानी बन चुके हैं। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं जिन्हें दर्शक बेहद पसंद करते हैं। हाल ही में शाहरुख खान को लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था। उन्होंने अपने इंटरव्यू में एक मामूली इंसान से सुपरस्टार बनने तक के सफर में खुलकर बताया।

जब शाहरूख से पूछा गया कि उन्होंने एक्टिंग और फिल्मों में आने के बारे में कैसे सोचा, तब शाहरुख बताते हैं, “सच कहूं तो मैंने कभी एक्टर बनने का सोचा नहीं था। मैं उन बच्चों में से था जो स्कूल में हो रही हर चीज में हिस्सा लेना चाहते थे। 100 मीटर की रेस हो या ड्रामा हो, या छोटे नाटक हों या एग्जिबिशन हो। ”

शाहरुख आगे बताते हैं, “फिल्म देखना बड़ी बात होती थी। ये 80s की बात है। थिएटर जाना बड़ी बात थी। मेरी मां फिल्मों की बड़ी फैन थीं। हमारे घर में वीडियो कैसेट रिकॉर्डर था। उस समय ये घर में होना बहुत बड़ी बात थी। हम काफी गरीब थे, लेकिन मेरी मां की बहन बहुत अमीर थीं, उन्होंने हमें ये गिफ्ट किया था। ये मेरी मां के कमरे में होता था, और जैसा हम भारत में कहते हैं- ‘मां के कदमों में जन्नत होती है।’ मेरी मां यही बोलकर मुझे पैर दबाने को कहती थीं।”शाहरुख बताते हैं कि वह अपनी मां के पैर दबाते हुए टीवी देखा करते थे।

“पुरानी फिल्में 1-2 रुपय की आती थीं और नई 10 रुपय की तो एक के बाद एक फिल्में चलती रहती थीं और मुझे फिल्मों से प्यार होने लगा। एक बार हिंदी का एग्जाम था। मैं आयरिश ब्रदर्स के एक स्कूल में था, क्रिश्चियन स्कूल था, बहुत स्ट्रिक्ट, बहुत इंग्लिश स्पीकिंग। नॉर्मल बच्चे लोकल लैंग्वेज में कमजोर होते हैं, तो हिंदी मेरी बहुत अच्छी नहीं थी। मेरी मां ने कहा अगर हिंदी डिक्टेशन में तुम 10 में से पूरे 10 नंबर लेकर आए, तो मैं तुम्हें फिल्म दिखाने थिएटर लेकर जाऊंगी।”

शाहरुख ने खोला एक अनोखा राज

शाहरुख एक अनोखे राज के बारे में बताते हुए कहते हैं, “मैंने ये कभी नहीं बताया, लेकिन आज बता देता हूं, मैंने शायद एक आंसर, एक दोस्त से कॉपी किया था लेकिन मुझे पूरे 10 नंबर मिले थे और तब मेरी मां मुझे पहली बार फिल्म दिखाने थिएटर लेकर गईं। हैरानी या संयोग की बात है कि ये फिल्म ‘जोशीले’ थी, जिसे उस डायरेक्टर ने बनाया था, जिनके साथ बाद में मैंने अपनी सबसे ज्यादा फिल्में की, यश चोपड़ा।”

शाहरुख आगे बताते हैं कि उनके माता-पिता के देहांत के बाद वो दिल्ली से बाहर जाकर कुछ करना चाहते थे। उन्होंने बताया, “मैं कम्युनिकेशन और फिल्म मेकिंग में मास्टर्स कर रहा था, मैं डायरेक्टर बनना चाहता था। मैं मुंबई आ गया और फिर इंडिया में टेलीविजन आ गया था तो मुझे छोटे-छोटे कुछ रोल मिल गए। मैं 1990 में एक साल के लिए मुंबई आया था। मैंने कहा था कि मैं एक साल काम करूंगा, एक लाख रुपय कमाऊंगा। वापस जाकर एक साइंटिस्ट या जर्नलिस्ट बनूंगा, लेकिन मैं आजतक वापस नहीं गया।”

Tags: Actor Shah Rukh KhanBollywoodBollywood actorsbollywood celebrities
Previous Post

मनु भाकर ने कार्तिक आर्यन की अदाकारी को सराहा, बोलीं- ‘चंदू चैंपियन के लिए मिलना चाहिए मेडल’

Next Post

नेशनल अवार्ड ना जीतने पर पवन मल्होत्रा हुए थे निराश, लेकिन अब अपने नाम कर ली है एक बड़ी उपलब्धि

Next Post
नेशनल अवार्ड ना जीतने पर पवन मल्होत्रा हुए थे निराश, लेकिन अब अपने नाम कर ली है एक बड़ी उपलब्धि

नेशनल अवार्ड ना जीतने पर पवन मल्होत्रा हुए थे निराश, लेकिन अब अपने नाम कर ली है एक बड़ी उपलब्धि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sandip Patel ने Cannes Film Festival में बढ़ाई SRHP Films की पहचान

Cannes Film Festival में दिखा Sandip Patel का ग्लोबल विजन, Film Sundown Town की शूटिंग शुरू

May 25, 2026
Santy Sharma ने वायरल 'Cockroach Janata Party' ट्रेंड पर तीखी टिप्पणी की; किया "जिम्मेदार राष्ट्रवाद" का आह्वान

Santy Sharma ने वायरल ‘Cockroach Janata Party’ ट्रेंड पर तीखी टिप्पणी की; किया “जिम्मेदार राष्ट्रवाद” का आह्वान

May 23, 2026
Raseshwari Devi Ji ने World Meditation Day के अवसर पर की एक विशेष योग और ध्यान कक्ष निर्माण की घोषणा

Raseshwari Devi Ji ने World Meditation Day के अवसर पर की एक विशेष योग और ध्यान कक्ष निर्माण की घोषणा

May 21, 2026
श्रीवर्धन त्रिवेदी होंगे विद्यावाचस्पति की मानद उपाधि से सम्मानित

लखनऊ में 13 मार्च को ‘हम भारत के लोग’ कॉनक्लेव: श्रीवर्धन त्रिवेदी होंगे विद्यावाचस्पति की मानद उपाधि से सम्मानित

February 21, 2026
77th republic day of india

भारत का 77वां गणतंत्र दिवस

January 26, 2026
चांदी की कीमत

चांदी ने रचा इतिहास: 3.05 लाख के पार पहुंचा भाव, ट्रेड वॉर की आशंका से बाजार में मची हलचल

January 19, 2026
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
Call us: +91 9672621497

© 2021 Media Hindustan - India's Largest News Service. Designed by Rohido Media.

No Result
View All Result
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
    • BIOGRAPHY

© 2021 Media Hindustan - India's Largest News Service. Designed by Rohido Media.