• मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
    • BIOGRAPHY
Media Hindustan
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
    • BIOGRAPHY
No Result
View All Result
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
    • BIOGRAPHY
No Result
View All Result
Media Hindustan
No Result
View All Result

एक बार फिर नेटफ्लिक्स पर लौट रहा है कॉमेडियन कपिल शर्मा शो का सीजन 2

Vaishnavi Yadav by Vaishnavi Yadav
August 21, 2024
in बॉलीवुड, मनोरंजन
0
एक बार फिर नेटफ्लिक्स पर लौट रहा है कॉमेडियन कपिल शर्मा शो का सीजन 2

कपिल शर्मा, एक ऐसे अनमोल शख्सियत हैं जिनके बिना भारतीय कॉमेडी की दुनिया अधूरी है। अमृतसर के एक साधारण से परिवार से निकलकर उन्होंने न केवल लोगों का प्यार जीता है बल्कि खूब नाम भी कमाया है। अपने अनोखे अंदाज और चुटकुलों से वे सभी को हंसाते आए हैं। कॉमेडियन भले ही टेलीविजन से दूर चले गए हों लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आए उनके शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ को ऑडियंस ने खूब प्यार दिया है। हालांकि नेटफ्लिक्स पर आए इस शो की रेटिंग टीवी पर आने वाले शो के मुकाबले कुछ खास नहीं रही। लेकिन इसके बावजूद वह एक बार फिर अपने साथियों के साथ नेटफ्लिक्स पर इस शो का दूसरा सीजन लेकर वापस आ रहे हैं।

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के सीजन 2 को लेकर काफी दिनों से चर्चा हो रही थी लेकिन इसके मेकर्स और सितारों ने इस पर अब मोहर लगा दी है। शो के प्रोमो को रिलीज किया गया है जिसमें कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा, राजीव ठाकुर और अर्चना पूरन सिंह सभी को एकसाथ देखा जा सकता है। उस प्रोमो में सभी यह कहते हैं, ‘हर शनिवार होगा फनीवार,आपके फेवरेट परिवार के साथ’।

शो के प्रोमो में कपिल कॉमेडियन राजीव ठाकुर को छेड़ते हुए नजर आते हैं। इससे साफ नजर आ रहा है कि वह एक बार फिर से राजीव को तंग करते दिखेंगे। वहीं अर्चना पूरन सिंह एक बार फिर अपनी हंसी से दर्शकों का दिल जीतेंगी। सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक और किकू शारदा इस शो का पहले भी हिस्सा रह चुके हैं, तो यह देखना काफी मजेदार होगा कि मेकर्स अब उन्हें किस अवतार में उतारने वाले हैं।

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के सीजन 1 में सभी कॉमेडियंस को एयरपोर्ट के सेटअप पर दर्शकों को हंसाते देखा गया था। कपिल के शो पर कई दिग्गज सितारों को देखा गया। वहीं बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने भी 10 सालों में पहली बार उनके शो में दस्तक दी। अब देखना बाकी यह है कि आने वाले अगले सीजन में कपिल के शो में कौन से सितारे मस्ती करते दिखेंगे।

Tags: Kapil SharmaNetflixnetflix ottThe Great Indian Kapil Show
Previous Post

जिस बॉडीगार्ड ने करी थी इंदिरा गांधी की हत्या उसी के लड़के ने जताई इमरजेंसी फिल्म पर आपत्ति

Next Post

सैफ के बाद अब मुकेश छाबड़ा का रामायण पर विवादित बयान: ‘वो प्यार में बदला लेना चाहते थे…’

Next Post
सैफ के बाद अब मुकेश छाबड़ा का रामायण पर विवादित बयान: ‘वो प्यार में बदला लेना चाहते थे…’

सैफ के बाद अब मुकेश छाबड़ा का रामायण पर विवादित बयान: 'वो प्यार में बदला लेना चाहते थे...'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sandip Patel ने Cannes Film Festival में बढ़ाई SRHP Films की पहचान

Cannes Film Festival में दिखा Sandip Patel का ग्लोबल विजन, Film Sundown Town की शूटिंग शुरू

May 25, 2026
Santy Sharma ने वायरल 'Cockroach Janata Party' ट्रेंड पर तीखी टिप्पणी की; किया "जिम्मेदार राष्ट्रवाद" का आह्वान

Santy Sharma ने वायरल ‘Cockroach Janata Party’ ट्रेंड पर तीखी टिप्पणी की; किया “जिम्मेदार राष्ट्रवाद” का आह्वान

May 23, 2026
Raseshwari Devi Ji ने World Meditation Day के अवसर पर की एक विशेष योग और ध्यान कक्ष निर्माण की घोषणा

Raseshwari Devi Ji ने World Meditation Day के अवसर पर की एक विशेष योग और ध्यान कक्ष निर्माण की घोषणा

May 21, 2026
श्रीवर्धन त्रिवेदी होंगे विद्यावाचस्पति की मानद उपाधि से सम्मानित

लखनऊ में 13 मार्च को ‘हम भारत के लोग’ कॉनक्लेव: श्रीवर्धन त्रिवेदी होंगे विद्यावाचस्पति की मानद उपाधि से सम्मानित

February 21, 2026
77th republic day of india

भारत का 77वां गणतंत्र दिवस

January 26, 2026
चांदी की कीमत

चांदी ने रचा इतिहास: 3.05 लाख के पार पहुंचा भाव, ट्रेड वॉर की आशंका से बाजार में मची हलचल

January 19, 2026
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
Call us: +91 9672621497

© 2021 Media Hindustan - India's Largest News Service. Designed by Rohido Media.

No Result
View All Result
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
    • BIOGRAPHY

© 2021 Media Hindustan - India's Largest News Service. Designed by Rohido Media.