Sandeep Kumaar , जबरिया जोड़ी अभिनेता हैं अच्छे किरदार की तलाश में

अभिनेता Sandeep Kumaar से Media Hindustan की खास बातचीत . आजकल हर क्षेत्र में कम्पटीशन बढ़ता ही जा रहा है. और अगर बात फिल्मी दुनिया अर्थात बॉलीवुड की करें तो शायद ही कोई व्यक्ति होगा जिसका आंतरिक मन चकाचोंध की दुनिया बॉलीवुड में आने को नही करता होगा. पिछले कई वर्षों से बॉलीवुड में काम कर रहे अभिनेता Sandeep Kumaar का कहना है कि हर बॉलीवुड अभिनेता को एक अच्छे किरदार की तलाश होती और उनकी यह तलाश जारी है.

 बता दें कि अभिनेता Sandeep Kumaar कई बॉलीवुड फिल्मों समेत कई टेलीविज़न धारावाहिकों में भी काम कर चुके हैं जिनमे से 2018 में आई उनकी फिल्म रैकेट एवं जबरिया जोड़ी मुख्य हैं. वही यदि धारावाहिकों की बात की जाए तो Actor Sandeep Kumaar ने कलर्स टीवी के बहू बेगम, मनमोहिनी, गबरू-हिप हॉप के शहज़ादे जैसे धारावाहिकों में काम किया है. 

Sandeep Kumaar का कहना है कि "हर कलाकार का एक ड्रीम रोल होता है जिसकी उसे तलाश होती है, मेरा ड्रीम रोल मुझे अभी तक नही मिला है, और मैं उस किरदार की तलाश में हूँ. मैंने कई फिल्मों व धारावाहिकों में काम किया है लेकिन आज तक मैं अपने किरदार से पूर्णतः संतुष्ट नही हो पाया हूँ.

Share This Article
You Might Read: मुंबई में झमाझम बारिश पर भारी शिवभक्ति का जुनून, Shivashree Ritu Singh के कार्यक्रम में भारी भीड़

Leave a Comment