खूबसूरत रोमांटिक सॉन्ग MOHABBAT TUMHAARI रिलीज, वेलेंटाइन वीक में मिला दर्शकों को तोहफा

वेलेंटाइन वीक में रोमांटिक सॉन्ग दर्शकों द्वारा काफी पसंद किए जाते हैं. 2023 वेलेंटाइन वीक में SAANVI ENTERTAINMENT द्वारा ऐसा ही एक रोमांटिक सॉन्ग MOHABBAT TUMHAARI रिलीज किया गया. आपको बता दें कि गाने का म्यूजिक और लिरिक्स बॉलीवुड के प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर PRAVEEN BHARADWAJ द्वारा दिए गए हैं. म्यूजिक वीडियो की मुख्य भूमिका में AASIF KHAN और JASS BHALSE खूबसूरत अंदाज में नजर आ रहे हैं.
म्यूजिक वीडियो का डायरेक्शन IRFAN ISHAK द्वारा किया गया है. वही इस प्रोजेक्ट के प्रोड्यूसर PRAKHAR BHARDAWAJ और NAJMA KHAN है. बॉलीवुड के प्रसिद्ध सिंगर SHANKAR BHATTACHARJEE ने अपनी मधुर आवाज से इस गाने में चार चांद लगा दिए हैं. यह म्यूजिक वीडियो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. वीडियो रिलीज होने के कुछ घंटों बाद ही यह गाना यूट्यूब पर चार लाख से ज्यादा व्यूज प्राप्त कर चुका है. इसके अलावा अमेजॉन म्यूजिक, gaana .com, Spotify जैसे ऑडियो प्लेटफार्म पर भी यह गाना दर्शकों में प्रशंसनीय है. मीडिया से बातचीत के दौरान म्यूजिक कंपोजर प्रवीण भारद्वाज ने बताया कि जिस सुंदरता और मेहनत के साथ उन्होंने इस गाने को कंपोज किया है पूरी टीम द्वारा उतनी ही मेहनत और क्रिएटिविटी के साथ इसका वीडियो तैयार किया गया है. इस गाने की सफलता का श्रेय पूरी टीम की कड़ी मेहनत को जाता है.
Share This Article
You Might Read: मुंबई में झमाझम बारिश पर भारी शिवभक्ति का जुनून, Shivashree Ritu Singh के कार्यक्रम में भारी भीड़

Leave a Comment