रणबीर कपूर- आलिया भट्ट ने की शादी? तस्वीरें हो रही वायरल

अज़ी, कौन नही जानता कि आलिया भट्ट और रणवीर कपूर के प्यार के चर्चे बॉलीवुड ही नही बल्कि ओर देशभर में फैल रहे हैं। दोनों ही बेहद चर्चित कपल बने हुए हैं।सभी जानते हैं कि रणबीर और आलिया एक दूसरे को डेट भी कर रहे हैं। अभी हाल ही में गणेश चतुर्थी मनाने आये इस कपल को गणेश उत्सव में देखा गया जहाँ रणबीर कुर्ते में वहीं आलिया भट्ट साड़ी में नज़र आईं। रणबीर-आलिया के इस लिबास में एक ही कार्यक्रम में आने ने उनके शादी की बात को एक नया ही मोड़ दिया है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की एक तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है। रणबीर और आलिया की इस तस्वीर में रणबीर कपूर पूरे दूल्हे और आलिया भट्ट पूरी दुल्हन के लिबास में नज़र आरही हैं। कुछ लोग तो इस तस्वीर को सच मान रहे हैं। हकीकत यह है कि ये तस्वीरें फोटोशॉप्ड हैं जिनमें आलिया भट्ट तो असली हैं लेकिन रणबीर कपूर की तस्वीर पूरी तरह से फोटोशॉप्ड नज़र आ रही है। आलिया भट्ट की दुल्हन के लिबास में ली गयी ये तस्वीर उनके हाल ही आये एक क्लोथिंग ब्रांड में विज्ञापन से ली गयी हैं, जिसमे वह दुल्हन के रूप में नज़र आई थी। विज्ञापन में आलिया भट्ट में साथ दूल्हा का किरदार किसी अन्य अभिनेता ने किया था जिसको फोटोशॉप्ड करके रणबीर कपूर की फ़ोटो लगा दी गयी। और तस्वीर वायरल हो गयी। तस्वीर से कुछ लोग यह समझ रहे हैं कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने वाकई में शादी कर ली है।
Share This Article
You Might Read: मुंबई में झमाझम बारिश पर भारी शिवभक्ति का जुनून, Shivashree Ritu Singh के कार्यक्रम में भारी भीड़

Leave a Comment