Shivam Roy Prabhakar के साथ Rajeeth Singh Sethi बॉक्सिंग चैंपियन के बाद अब बॉलीवुड में करेंगे धमाका

सुपरहिट म्यूजिकल सॉन्ग चाल गजब है के Shivam Roy Prabhakar अपनी आगामी फिल्म फिल्म 'रतौंधी' (Rataundhi) में बॉक्सिंग चैंपियन Rajeeth Singh Sethi के साथ दिखाई देंगे. शिवम रॉय प्रभाकर छोटी उम्र में बड़ी कामयाबी के लिए जाने जाते हैं. सोशल मीडिया पर अब उनके हजारों की संख्या में फॉलोअर्स हैं. इसी के चलते वे आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं.

आपको बता दें कि शिवम इससे पहले प्रोड्यूसर लक्ष्मण सिंह राजपूत के प्रोजेक्ट "चाल गजब है" में फेमस अभिनेत्री जन्नत जुबेर रहमानी के साथ दिखाई दिए थे जिसे दर्शकों ने खूब सहारा था. उनकी एक और फिल्म "द थर्ड हैकर "लगभग पूरी हो चुकी है लेकिन कोरोना के चलते उसकी रिलीजिंग डेट को आगे बढ़ा दिया गया है.

फिल्म "रतौंधी" का निर्देशन संजीव कुमार राजपूत (Sanjeev Kumar Rajput) करेंगे जबकि निर्माता कुशल पाल सिंह है. आपको बता दें कि बॉलीवुड में एंट्री कर रहे अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता बॉक्सर रजीथ सिंह सेठी ( Rajeeth Singh Sethi) पिछले वर्ष मलेशिया में गोल्ड पदक चैंपियन रह चुके हैं. जानकारी के अनुसार फिल्म के प्री प्रोडक्शन का काम पूरा हो चुका है लेकिन कोरोना महामारी के चलते शूटिंग को कुछ समय के लिए आगे बढ़ा दिया गया है. हालांकि शूटिंग कहां होगी फिल्म में और कौन-कौन से आर्टिस्ट होंगे इस बारे में अधिक जानकारी को फिल्म निर्माताओं ने अभी गोपनीय रखा है.

Share This Article
You Might Read: मुंबई में झमाझम बारिश पर भारी शिवभक्ति का जुनून, Shivashree Ritu Singh के कार्यक्रम में भारी भीड़

Leave a Comment