राजस्थान: चित्तौड़गढ़ सड़क हादसे में 10 की मौत

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में शनिवार को जीप और ट्रेलर ट्रक के बीच हुई टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

घटना निकुंभ थाना क्षेत्र में हुई। सूत्रों ने बताया कि एक वाहन में करीब 16 लोग सवार थे और मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के निवासी थे।

कहा जा रहा है कि ये लोग चित्तौड़गढ़ के प्रसिद्ध तीर्थ सांवलिया सेठ के दर्शन करने के बाद लौट रहे थे उसी दौरान चित्तौड़गढ़ जिले के निकुंभ थाना क्षेत्र में दो वाहनों (एक ट्रेलर और क्रूजर गाड़ी) के बीच जोरदार टक्कर हुई जिसमें दस लोगों की मौत हो गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।

चित्तौड़गढ़ बस्सी थाना प्रभारी विनोद मेनारिया ने बताया कि घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इस भीषण हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि निकुंभ,चितौड़गढ़ में हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। वहीं राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी चित्तौड़गढ़ हादसे पर शोक प्रकट किया है।

Share This Article
You Might Read: मुंबई में झमाझम बारिश पर भारी शिवभक्ति का जुनून, Shivashree Ritu Singh के कार्यक्रम में भारी भीड़

Leave a Comment