Qaseem Haider Qaseem बायोपिक फिल्म PLEDGE TO PROTECT में बने चाय बेचने वाले

मुंबई, ४ अप्रैल २०२१ : Qaseem Haider Qaseem जो किसी नाम के मोहताज नहीं हैं। शायरी की दुनिया में अपना एक अलग मक़ाम रखने वाले इस स्टेज के कलाकार ने हिंदी सिनेमा में काफी काम किया और गाने भी लिख कर दिए जो लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं ।

हिंदी सिनेमा में अपने सफर की शुरुआत 'ये कहीं देर न हो जाये' टीवी सीरियल से कर चुके हैं, उसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में छोटे छोटे किरदार किये। अभी आप को ये जान कर ख़ुशी होगी के फ्रीडम फाइटर Anson Thomas की बायोपिक फिल्म PLEDGE TO PROTECT जो रेड लाइट एरिया पर बनी उनकी ज़िन्दगी की सच्ची घटना है । इस फिल्म में वो एक चाय वाले का किरदार प्ले करते हुए नज़र आएंगे ।

Qaseem  Haider Qaseem ने हमसे बात करते हुए बताया की उनके लिए ये किरदार इस लिए और ज़ियादा अहम है के ये Anson Thomas की लाइफ की सच्ची घटना है जिसे डायरेक्टर Suresh Zhade ने बहुत ही ख़ूबसूरती से फिल्म में पेश किया है। फिल्म बहुत जल्द दर्शकों को देखने मिलेगी। फिल्म का शूट पूरा हो चूका है और इस फिल्म में बॉलीवुड मराठी सिनेमा के बड़े कलाकारों ने भी हिस्सा लिया। इस फिल्म के डायरेक्टर Suresh Zhade हैं, फिल्म में लीड Anson Thomas करते नज़र आएंगे जिनकी ये खुद की लाइफ की एक सच्ची घटना है।

Share This Article
You Might Read: मुंबई में झमाझम बारिश पर भारी शिवभक्ति का जुनून, Shivashree Ritu Singh के कार्यक्रम में भारी भीड़

Leave a Comment