Qaseem Haider Qaseem को मिला दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड फ़िल्मस 2021

कसीम हैदर कसीम (Qaseem Haider Qaseem) को मॉडलिंग और एक्टिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु "दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड फ़िल्मस" से नवाजा गया है। मुम्बई के आर्किड होटल में आयोजित "दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड फ़िल्मस (DPIAF) 2021" से कसीम हैदर कसीम को सम्मानित किया गया। जहां काफी फ़िल्म और टीवी पर्सनालिटी मौजूद रहीं। इस मौके पर बॉलीवुड के मशहूर निर्माता मुकेश भट्ट (Mukesh Bhatt), सुनील पाल मौजूद थे। सुनील पाल (Sunil Pal) के हाथों कसीम हैदर कसीम (Qaseem Haider Qaseem) को यह अवार्ड दिया गया। इस अवार्ड के ऑर्गनाइजर कल्याण जी जाना है जो एक्टर हैं, और एनजीओ चलाते हैं। उन्होंने मुम्बई में काफी स्ट्रगल करके एक मुकाम हासिल किया है। इस प्रतिष्ठित अवार्ड से नवाजे जाने पर उन को बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि दादा साहेब फाल्के के नाम का अवार्ड हासिल करना मेरे लिए बेहद गर्व की बात है, यह पल मेरे लिए यादगार रहा। बता दें कि नजीबाबाद के जोगीपुरा के रहने वाले कसीम हैदर कसीम (Qaseem Haider Qaseem) ने एक फ़िल्म और कुछ म्यूज़िक वीडियो में अभिनय किया है इस वजह से उन्हें सम्मानित किया गया है। वह अपना नेक्स्ट सांग श्रेया कुलकर्णी के साथ कर रहे हैं जिसका नाम है "मेरे साथ चलो।" उसके पोस्टर की शूटिंग हो चुकी है।
Share This Article
You Might Read: सोनाक्षी सिन्हा की ‘जटाधारा’ के पीछे का जादूगर — प्रभात ठाकुर, जिन्होंने बिहार से रचा बॉलीवुड का रंगमंच

Leave a Comment