होटल में कसीनो, पुलिस ने की छापेमारी, रेड में 58 गिरफ्तार

दिल्ली के एक होटल में चल रहा कसीनो. दिल्ली पुलिस ने घिटोरनी इलाके में एम जी रोड पर एक भारी फोर्स के साथ छापा मारा. अवैध तरीके से चल रहे कसीनो का पर्दाफाश किया. इस होटल में कसीनो खेलते हूए 58 लोगों को पकड़े गए. छापेमारी में लाखों रुपये कैश जब्त किया. छापेमारी जांच के बाद कई हाई प्रोफाइल चेहरे सामने आ सकते हैं.

फिलहाल 11 लाख रूपये और टेबल कोइन्स जब्त किया गया हैं. आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा. पुलिस टीम ने सोमवार को छापेमारी की. दिल्ली के पॉश इलाकों में से पुलिस को खबर मिली थीं.साउथ दिल्ली होटल्स और फार्म हॉउस में अवैध कसीनो चल रहे हैं. दिल्ली पुलिस को रविवार खबर मिलते ही अगले ही दिन सोमवार को छापेमारी की.

साउथ वेस्ट होटल इम्पीरिया में जब पुलिस टीम रेड करने पहुंची तो पुलिस के होश उड़ गए. होटल में चारों तरफ कसीनो के बोर्ड लगे हुए थे. और लोग वहा पे जूआ खेल रहे थे .साथ में शराब पी के सब नशे में थे.

पुलिस जानकारी के मुताबिक कसीनो को चलाने वाला साजिद, भक्ति, जगजीत बिजनसमैन है. साजिद एक जिम का मालिक है. आरोपी जगजीत फरार हैं. ये लोग दिल्ली के अलग अलग इलाकों में कसीनो चलवाते हैं.

Share This Article
You Might Read: मुंबई में झमाझम बारिश पर भारी शिवभक्ति का जुनून, Shivashree Ritu Singh के कार्यक्रम में भारी भीड़

Leave a Comment