Photofit Music प्रोडूसर Suresh Bhanushali का नया सोंग 'Ganpati Bappa Morya' हुआ रिलीज़, Hindustani Bhau का दिखा नया अंदाज़

  गणेश चतुर्थी के मौके पर आपको कई नए सोंग सुनने को मिले होंगे जो खासकर गणपति जी के भक्तों के लिए बनाये गये. चाहे वह सलमान खान की फिल्म अंतिम का गणपति सोंग हो या फिर कोई अन्य, गणपति के हर गाने पर भक्त काफी झूमे हैं. लेकिन इस बार गणपति पर एक सोंग बेहद पसंद किया जा रहा है. फोटोफिट म्यूजिक (Photofit Music) बैनर तले बना यह प्रोडूसर सुरेश भानुशाली (Suresh Bhanushali) द्वारा प्रोड्यूस किया गया है है, जिसके प्रोजेक्ट हेड राजीव जॉन सौसन (Rajiv John Sauson) है. गाने का निर्देशन अमित के० शिवा (Amit K Shiva) द्वारा किया गया है.  बिग बॉस फेम हिन्दुस्तानी भाऊ (Hindustani Bhau) ने गाने पर जमकर ठुमके लगाए हैं, गाने में वह गणपति बप्पा के खूब नाचते हुए नज़र आ रहे हैं.
आपको बता दें कि दर्शकों द्वारा  बेहद पसंद किया जा रहे इस गाने को बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर वरदान सिंह (Vardan Singh) ने मधुर आवाज़ दी है. इस गाने के निर्देशक अमित के शिवा (Amit K Shiva) खुद बताते हैं कि सेट पर हर चीज को लेकर भाऊ (Hindustani Bhau) कितने उत्साही और ऊर्जावान हैं। शूटिंग के दौरान हिन्दुस्तानी भाऊ (Hindustani Bhau) ने काफी मेहनत की जो कि सोंग में दिखाई दे रहा है. फोटोफिट म्यूजिक कंपनी (Hindustani Bhau) के मालिक सुरेश भानुशाली (Suresh Bhanushali) का कहना है कि वह अपनी कंपनी के जरिये हर बार कुछ न कुछ नया करने की कोशिश करते हैं. ठीक उसी प्रकार उन्होंने इस बार गणपति पर भी हिन्दुस्तानी भाऊ को गणपति के गाने आर नचाकर उन्हें कुछ अलग ही अंदाज़ में पेश किया है. प्रोडूसर का कहना है कि उन्होंने मात्र 5 दिन पहले ही इस गाने की प्लानिंग की और इतने कम समय में उन्होंने अपनी मेहनती टीम के साथ मिलकर इस गाने को पूरा करके रिलीज़ कर दिया है.
Share This Article
You Might Read: मुंबई में झमाझम बारिश पर भारी शिवभक्ति का जुनून, Shivashree Ritu Singh के कार्यक्रम में भारी भीड़

Leave a Comment