पाकिस्तान सरकार शर्म करो भारत से सीखो कुछ, पाकिस्तानी छात्र का वीडियो वायरल

एक पाकिस्तानी छात्र नदीम अबाज का वीडियो इंटरनेट पर बहुत वायरल हो रहा है. जिसमें वह अपने देश की शर्मिंदगी जता रहे हैं. दरअसल मामला यह है कि चीन के वुहान शहर में 500 से अधिक पाकिस्तान के लोग फंसे हुए हैं. वे एक वायरस कोरोना के शिकार हैं. बताया जा रहा है कि वे सभी अस्पताल में गंभीर अवस्था में है.

इसलिए वे सभी पाकिस्तान सरकार से मदद की गुहार कर रहे हैं. बता दें कि पिछले दिनों इस वायरस से हजारों लोग संक्रमित हो चुके हैं और कई लोगों की मौत भी हो चुकी है.

नदीम अबाज वीडियो

यह वीडियो पाकिस्तान के नदीम अबाज का है इस वीडियो में नदीम कहते हैं कि यहां पर पढ़ने वाले भारतीय छात्रों को उनके देश वापस ले जाया जा रहा है बांग्लादेश सरकार भी यहां पढ़ने वाले बच्चों को वापस ले जा रही है लेकिन पाकिस्तान सरकार का पाकिस्तानी विद्यार्थियों पर कोई ध्यान नहीं है इसलिए वे पाकिस्तान सरकार शर्म करो और भारत से कुछ सीखो कहते नजर आ रहे हैं.

Share This Article
You Might Read: मुंबई में झमाझम बारिश पर भारी शिवभक्ति का जुनून, Shivashree Ritu Singh के कार्यक्रम में भारी भीड़

Leave a Comment