ऑस्कर 2023 के लिए कश्मीर फाइल,आरआरआर,कंटारा इत्यादि फिल्में शामिल?

फिल्मों के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध ऑस्कर अवॉर्ड किसी भी फिल्म के लिए गर्व की बात है. जानकारी के अनुसार Oscars 2023 के लिए पूरे विश्व से 301 फिल्मों की घोषणा कर दी हैं। इस लिस्ट में पांच भारतीय फिल्में भी शामिल हैं. इस सूची में एसएस राजामौली की 'आरआरआर', विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स', ऋषभ शेट्टी की 'कंटारा', आर माधवन की 'रॉकेटरी: द नंबी इफेक्ट', संजय भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' जैसी भारतीय फिल्में शामिल हैं। आपको बता दें कि यह फाइनल सूची नहीं है। Oscars 2023 Final Movies List की घोषणा 24 जनवरी को की जानी है।भारत की आधिकारिक प्रविष्टि, पान नलिन का छेलो शो भी सूची में शामिल है। इसमें मराठी में मी वसंतराव और तुझिया साथी कही ही, संजय मिश्रा की द नेक्स्ट मॉर्निंग, आनंद कृष्णन की इराविन निझल और कन्नड़ फिल्म विक्रांत रोना जैसे अन्य क्षेत्रीय सिनेमा भी शामिल हैं।
Share This Article
You Might Read: मुंबई में झमाझम बारिश पर भारी शिवभक्ति का जुनून, Shivashree Ritu Singh के कार्यक्रम में भारी भीड़

Leave a Comment