फिल्म Bhool Bhulaiyaa 2 का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज

      बॉलीवुड न्यूज : नए वेब सिरीज के साथ नई फिल्में रिलीज होने तैयार है। सभी दर्शक सिनेमाघर कब खुलेंगे इसके इंतजार में थे, तो अब उन दर्शकों के लिए एक खुशखबर है। अब 22 अक्टूबर से सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स शुरू होनेवाले है। और इसीके साथ अब बॉलीवुड कि आगामी फिल्म भूल भुलैया 2 ( Bhool Bhulaiyaa 2 ) भी रिलीज होने तैयार है। हालही मे इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज हुआ है।       बॉलीवुड के अभिनेता कार्तिक आर्यन ( Kartik Aaryan ) और अभिनेत्री कियारा अडवाणी ( Kiara Advani )  भूल भुलैया 2 इस फिल्म के मुख्य भूमिका में नजर आनेवाले हैं। यह फिल्म अगले साल 25 मार्च के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होनेवाला है। इस खबर को सुनके सभी फैन्स बेहद खुश हुए है। साथ हि सभी इस फिल्म के ट्रेलर के इंतजार के है।         भूल भुलैया प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित और टी - सिरीज फिल्म बैनर के तहत भूषण कुमार और कृष्ण कुमार द्वारा निर्मित 2007 कि भारतीय हिंदी भाषा कि मनोवैज्ञानिक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। यह फिल्म 1993 कि मलयालम फिल्म मणिचित्रथाजू कि रिमेक फिल्म जय। भूल भुलैया फिल्म के पहले पड़ाव में अक्षय कुमार, अमीषा पटेल, शाइनी आहूजा, विद्या बालन, परेश रावल, मनोज जोशी, असरानी, राजपाल यादव और विक्रम गोखले फिल्म का हिस्सा थे। साथ हि इस फिल्म को सार्वभौमिक आलोचनात्मक प्रसंसा मिली और यह एक बड़ी व्यवसायिक सफ़लता भी थी।       इस फिल्म ने बॉक्स आफिस पर बहुत अच्छी कमाई कि थी। भूल भुलैया एक व्यावसायिक सफलता थी, जिसने भारत में 497 मिलियन कि कमाई कि। साथ हि यह फिल्म 2007 कि छटी सबसे ज्यादा कमाई करनेवाली बॉलीवुड फिल्म थी। पुरस्कारों कि बात करे तो इस फिल्म को अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार प्राप्त हुआ है। साथ हि फिल्मफेयर पुरस्कार और ज़ी सिने अवॉर्ड्स से भी उन्हे सम्मानित किया गया है। इसीके साथ अब सभी दर्शक इस फिल्म के दूसरे पढ़ाव को लेकर उत्साहित है।    Bollywood News बॉलीवुड की ताजा तरीन खबरों के लिए हमारे साथ मीडिया हिंदुस्तान (Media Hindustan) पर बने रहे।
Share This Article
You Might Read: मुंबई में झमाझम बारिश पर भारी शिवभक्ति का जुनून, Shivashree Ritu Singh के कार्यक्रम में भारी भीड़

Leave a Comment