Donald Trump के साथ यह बंदर भी पहुंचा राष्ट्रपति भवन के शाही भोज में, A.R.Rahman ने शेयर किया वीडियो

अमेरिकन राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प (Donald Trump) का भारतीय दौरा समाप्त होते होते एक ऐसी घटना हुई जिसे शायद वह भी याद रखेंगे. A.R.Rahman भी इस शाही भोज में आमंत्रित थे. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया जो राष्ट्रपति भवन में गमलों से फूल पत्तियां खाकर अपना पेट भर रहा था. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है

A.R.Rahman ने इंस्टाग्राम से शेयर किया वीडियो

आपको बता दें कि भारत का राष्ट्रपति भवन लगभग 130 हेक्टर क्षेत्र में फैला हुआ है जो अमेरिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत के लिए खूबसूरत तरीके से सजाया गया था. इस रात्रि भोज में भारत की जानी-मानी हस्तियों आमंत्रित किया गया था जिनमें उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत के प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष बिपिन रावत, विप्रो के संस्थापक अजीम प्रेमजी और बैंकर कोटक महिंद्रा,ए आर रहमान इत्यादि शामिल थे.

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले भारत के मशहूर कंपोजर ए आर रहमान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्रैक रिलीज किया था जोकि अमेरिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुस्वागत में था. इससे पहले अपने भाषण में डोनाल्ड ट्रंप का बॉलीवुड में उत्साह देखने को मिला था. उन्होंने भारत की फिल्में जिनमें दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे,अमिताभ बच्चन की सुपरहिट शोले जैसी फिल्मों का नाम भी लिया था.

Share This Article
You Might Read: मुंबई में झमाझम बारिश पर भारी शिवभक्ति का जुनून, Shivashree Ritu Singh के कार्यक्रम में भारी भीड़

Leave a Comment