मिस कोहिमा प्रतियोगी ने पीएम नरेंद्र मोदी को दिया संदेश

मिस कोहिमा 2019 सौंदर्य प्रतियोगिता की प्रतियोगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े एक सवाल के जवाब के लिए सुर्खियां बटोरीं. यह प्रतियोगिता 5 अक्टूबर को नागालैंड की राजधानी कोहिमा में आयोजित की गई थी.

मिस कोहिमा 2019 सौंदर्य प्रतियोगिता की प्रतियोगी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछने के कारण यह प्रतियोगी इंटरनेट पर काफी प्रचलित रही. सोशल मीडिया पर इस सवाल को काफी पसंद किया गया

मिस कोहिमा से सवाल जवाब के दौरान, मिस कोहिमा विकुनो सचू (vikuonuo sachu) से एक जज ने पूछा कि वह कभी पीएम नरेंद्र मोदी से मिले और उनसे बातचीत करें तो, पीएम नरेंद्र मोदी से वह क्या पूछना पसंद करेगी. मिस कोहिमा ने, पलक झपकाए बिना जज को बताया, "अगर मुझे भारत के पीएम द्वारा आमंत्रित किया गया तो, मैं उनसे यह कहना चाहूंगी, "गायों के बजाय महिलाओं पर अधिक ध्यान केंद्रित करें

मिस कोहिमा सेकंड रनर अप विकुनो सचू (vikuonuo sachu) को दर्शकों के साथ-साथ इंटरनेट पर भी तालियों का एक बड़ा दौर मिला, इस विशेष क्षण का एक वीडियो ट्विटर पर वायरल हो गया है. 27 सेकंड की क्लिप को एक यूजर रियाज अहमद ने ट्वीट किया है.

Share This Article
You Might Read: मुंबई में झमाझम बारिश पर भारी शिवभक्ति का जुनून, Shivashree Ritu Singh के कार्यक्रम में भारी भीड़

Leave a Comment