ओडिशा के गंजम और गजपति जिलों में भूकंप,3.8 तीव्रता के हल्के झटके

भुवनेश्वर, 8 अगस्त : हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार ओडिशा में 3.8 तीव्रता के भूकंप के हल्के झटके महसूस हुए. हालांकि इससे अभी तक किसी की भी जान जाने या संपत्ति के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी नहीं मिली है.

आधिकारिक जानकारी के अनुसार भूकंप का असर गंजम जिले के पतरपुर, चिकिटी, दिगापहंडी और गजपति जिले के मोहाना क्षेत्र में पाया गया. मौसम विभाग ने बताया कि भूकंप सुबह सात बजे बेरहामपुर से 73 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में आया.उन्होंने कहा, इसका केंद्र गजपति जिले के परीभेटा और तडीगुडा के पास था.

Share This Article
You Might Read: मुंबई में झमाझम बारिश पर भारी शिवभक्ति का जुनून, Shivashree Ritu Singh के कार्यक्रम में भारी भीड़

Leave a Comment