Mahendra Singh Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी बन सकते हैं फिल्म प्रोडूसर, जॉन अब्राहम को लेकर बनायेंगे फिल्म?

हम सब जानते हैं, कि महेंद्र सिंह धोनी का फिल्मो से लगाव अच्छा रहा है. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. बताया जा रहा है कि उन्होंने खुद ही इस सीरीज के लिए उपलब्धी नहीं होने की जानकारी बोर्ड को दी थी. इससे पहले, वेस्टइंडीज दौरे पर भी न जाकर महेंद्र सिंह धोनी 15 दिन की आर्मी ट्रेनिंग के लिए कश्मीर चले गए थे. सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि धोनी (MS Dhoni) भविष्य को लेकर बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं. धोनी का यह कदम क्रिकेट से जुड़ा न होकर बॉलीवुड का हो सकता है! कुछ खबरों के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी बॉलीवुड में फिल्म प्रोडूसर के रूप में आ सकते हैं और जल्द ही वह इस बात को मीडिया के सामने रख सकते हैं डेक्कन क्रॉनिकल नामक वेबसाइट के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी को फिल्मों में शुरुर से ही बेहद लगाव है! वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूज़ीलैण्ड से मिली हार के बाद कुछ ख़बरें आई कि धोनी सन्यास ले सकते हैं. लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप तक ऐसा कदम न उठाने के लिए राजी कर लिया. जॉन अब्राहम हो सकते हैं धोनी कि पहली फिल्म के हीरो सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत फिल्म धोनी के निर्माण के दौरान महेंद्र सिंह धोनी को फिल्म निर्माण कि बारीकियों को समझने का मौका मिला था. और उसी दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने मन बना लिया था. कुछ ख़बरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि अभिनेता जॉन अब्राहम धोनी के अच्छे मित्र हैं. और हो सकता है कि वह उनको लेकर पहली फिल्म प्रोडूस कर सकते हैं
Share This Article
You Might Read: मुंबई में झमाझम बारिश पर भारी शिवभक्ति का जुनून, Shivashree Ritu Singh के कार्यक्रम में भारी भीड़

Leave a Comment