Little Things Season 4 Trailer : लिटिल थिंग्स का आखरी पड़ाव जल्द हि रिलीज होगा नेटफ्लिक्स पर

     नेटफ्लिक्स ( Netflix ) पर प्रसारित कई सीरीज़ को दर्शकों ने बहुत प्यार दिखाया है। आज उनमें से हि एक है, सबकी फेवरेट लव स्टोरी लिटिल थिंग्स ( Little Things ) इस सीरिज को लाखों दर्शकों ने पसंद किया है। ध्रुव सेहगल ( Dhruv Sehgal ) और मिथिला पालकर ( Mithila Palkar ) इस सीरिज के मुख्य भूमिका में थे। सभी ने इस जोड़ी को पसंद किया है। और अब इस सीजन का आखरी पड़ाव रिलीज होने तैयार है ) ( Little Things Season 4 Trailer ) हालही मे इस सिरीज का ट्रेलर रिलीज हुआ है।      नेटफ्लिक्स पर लिटिल थिंग्स सिरीज से ध्रुव सेहगल और मिथिला पालकर लोकप्रिय हुए। आज के युवाओं कि जिंदगी में लिपटी एक रियलिस्टिक लव स्टोरी अब दर्शकों को अलविदा कहने वाली है। और अगले महिने याने कि 15 अक्टूबर को इस सीजन का 4 पढ़ाव याने कि आखरी सीजन दर्शकों मिलने आ रहा है।   
       लिटिल थिंग्स एक भारतीय रोमांटिक कॉमेडी स्ट्रीमिंग टेलीविजन सिरीज है, जो ध्रुव सेहगल द्वारा बनाई गई है। उन्होंने मिथिला पालकर के साथ मुख्य भूमिका निभाई है। इस सीरिज का निर्देशन अजय भुइया और रुचिर अरुण ने किया है और अदित श्रीवास्तव, अनिरुद्ध पंडिता और डाइस मीडिया के अश्विन सुरेश द्वारा निर्मित किया गया है। इसके पहले सीजन का प्रीमियर 25 अक्टूबर 2016 से 22 नवंबर तक डाइस मीडिया के आधिकारिक यू ट्यूब चैनल के माध्यम से किया गया था। उसके बाद नेटफ्लिक्स ने फ्रेंचाइजी खरीदी और इसके दुसरे सीजन का प्रीमियर 5 अक्टूबर 2018 को किया। एक तीसरा सीजन 9 नवंबर 2019 को जारी किया गया।        साथ हि यह कहानी काव्य कुलकर्णी ( पालकर ) और ध्रुव वस्त्य ( सहगल ) के इर्द - गिर्द घूमती है, जो मुंबई में लिव इन रिलेशनशिप में रहते है। सीजन 1 को अगस्त 2017 में पेंगुइन रैंडम हाउस द्वारा एक पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया गया था।      ताजा तरीन खबरों के लिए हमारे साथ मीडिया हिंदुस्तान (Media Hindustan) पर बने रहे।
Share This Article
You Might Read: मुंबई में झमाझम बारिश पर भारी शिवभक्ति का जुनून, Shivashree Ritu Singh के कार्यक्रम में भारी भीड़

Leave a Comment