Kota लॉकडाउन में पुलिस सख्त, 796 लोगों पर कार्रवाई कर वसूले 79,600 रुपए के चालान

Kota लॉकडाउन में पुलिस सख्त Kota News : राजस्थान के कोटा शहर में आज लॉकडाउन की पालना न करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस सख्त हो गई जिसके चलते 796 लोगों पर कार्रवाई करते हुए 79,600 रुपए के चालान बनाए गए. जानकारी के अनुसार यह सभी चालान बिना मास्क लगाए घूमने, सार्वजनिक स्थान पर थूकने, अनावश्यक घर से बाहर निकलने इत्यादि के चलते बनाए गए. इस दौरान 14 वाहनों को जब भी किया गया है. पुलिस का कहना है कि कोटा के सुरक्षा उनका दायित्व है. कुछ लोगों की लापरवाही के चलते महामारी का प्रकोप बढ़ता है जिसका हर्जाना संपूर्ण शहर को भुगतना पड़ता है. कोटा उत्तर से भी कोरोना गाइडलाइन के तहत पुलिस उप अधीक्षक जसवीर मीणा की कार्रवाई में समय की पालना न करते जाने पर तीन दुकानों को सीज किया गया.
Share This Article
You Might Read: मुंबई में झमाझम बारिश पर भारी शिवभक्ति का जुनून, Shivashree Ritu Singh के कार्यक्रम में भारी भीड़

Leave a Comment