जानिए क्यों The Family Man 2 की एक्ट्रेस Samantha Akkineni पर भड़के लोग

The Family Man Season 2 के ट्रेलर रिलीज होने के बाद अमेजॉन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) की सीरीज फिर से ट्रेंडिंग में आ गई लेकिन उसके बाद फैमिली मैन की एक्ट्रेस Samantha Akkineni को लोगों का विरोध झेलना पड़ा. दरअसल मामला यह है कि इस वेब सीरीज में साउथ एक्ट्रेस Samantha Akkineni एक नेगेटिव किरदार निभा रही है. ट्रेलर देखने के बाद लोगों के रिएक्शन हैं कि इसमें तमिलियन्स को आतंकवादी के तौर पर दर्शाया गया है. The Family Man 2 का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज होने के कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर #FamilyMan2_against_Tamils ट्रेंड होने लगा. जहां हजारों की संख्या में सोशल मीडिया यूजर्स अपने-अपने तरीकों से कमेंट कर रहे हैं. कुछ लोग इस बारे में नेगेटिव बातें कर रहे हैं तो कई लोगों का कहना है कि यह एक सिनेमा है इसका कोई और अर्थ निकालना गलत होगा. साउथ इंडस्ट्री के प्रसिद्ध एक्टर नागा चेतन्य ने अपनी पत्नी की वेब सीरीज को 10 में से 10 नंबर दिए हैं. आपको बता दें कि Family Man का पहला सीजन दर्शकों में काफी लोकप्रिय रहा था. उम्मीद की जा रही है कि अमेजॉन प्राइम कि इस वेब सीरीज का दूसरा भाग भी लोगों को बहुत पसंद आएगा.
Share This Article
You Might Read: मुंबई में झमाझम बारिश पर भारी शिवभक्ति का जुनून, Shivashree Ritu Singh के कार्यक्रम में भारी भीड़

Leave a Comment