Kitchen Hacks : अब जले हुए बर्तनों को फिरसे चमकीला बनाने के लिए इन टिप्स को फॉलो कीजिए

      Beauty Hacks Clothes Hacks के साथ साथ Kitchen Hacks में रसोईघर से संबंधित जानकारी दि जाती है। हम रसोईघर में बर्तनों में खाना पकाते वक्त कई बार वह बर्तन काले हो जाते है। ऐसा होना आम बात हैं। कई बार दूध उबालते समय हम उसे गैस पर रख देते है और भूल जाते है कि दूध उबालने के लिए रखा है। इसलिए दूध का जग जल जाता है। वही कई बार सब्जी के कटोरे, चाय के बर्तन या कुकर भी जल जाते है। ऐसे में जले हुए बर्तनों को साफ करना काफी मुश्किल हो जाता है।       कई बार हम हार जाते है उन बर्तनों को साफ़ करते करते। ऐसे में हम उन बर्तनों को ऐसे हि रख देते है बिना किसी उपाय के। आज इस आर्टिकल द्वारा हम आप सभी को किचन हैक्स में जले हुए बर्तनों को फिरसे चमकीला बनाने के टिप्स के बारे ने बतानेवाले है। जिससे आपको बर्तनों को इस्तेमाल करते वक्त सहायत होगी। साथ हि यह बहुत आसान टिप्स है जो 2 मिनट में हि आपका मुश्किल काम आसान कर सकता है।   
  • जले हुए बर्तनों को साफ करने के लिए नमक का इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसा करने के लिए जले हुए बर्तन में 2 चम्मच नमक डाले और जले हुए बर्तन में डिश लिक्विड कि कुछ बूंदे डाले और फिर उसमें पानी डाले। बर्तन में कम से कम एक घंटे के लिए ऐसे ही रख दे। फिर स्पेटुला से स्क्रब करे। 
 
  • यह टिप बहुत काम कि है। जले हुए बर्तन को गैस पर रख दे और सफेद विनेगर के साथ मिला दे। 10 मिनट के बाद पैन को ठंडी जगह पर रख दे। गुनगुने पानी के एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं और अब इसे स्क्रब कि मदद से साफ कर ले। 
 
  • बर्तन के जले हुए हिस्से में एक कच्चा नींबू रगड़े। फिर उसमे तीन कप गर्म पानी डाले। अब ब्रश से जले हुए दाग के निशान साफ करे। बर्तन बिलकुल साफ हो जाएगा।
Share This Article
You Might Read: मुंबई में झमाझम बारिश पर भारी शिवभक्ति का जुनून, Shivashree Ritu Singh के कार्यक्रम में भारी भीड़

Leave a Comment