- रात के खाने और सूर्योदय से पहले सरगी में इन चीजों को करें शामिल -
- इस बात का ख्याल रखें कि रात का खाना और सुबह की सरगी बेहद हल्की होनी चाहिये। इसके लिए आप रात में दलिया या मूंग की दाल कि खिचड़ी खा सकते हैं। वहीं सुबह के समय आप गेहूं या मल्टी ग्रेन मुसली से बनी चीजें खाएं। इससे आपका पेट लंबे समय तक भरा भी रहेगा और काफी हल्का फील करेंगे।
- वहीं ध्यान रखें कि व्रत के एक रात पहले आठ बजे तक भोजन कर लें। आप चाहें तो सोने से पहले दूध के साथ कुछ मेवे खा सकते है। इसी तरह सुबह सरगी में भी आप दही या दूध के साथ कुछ मेवे ले सकते हैं। आप अपनी सरगी में बादाम, अखरोट और किशमिश को जरूर शामिल करें। ये आपके दिन भर की ऊर्जा का इंतजाम करेंगे।
- इसके साथ ही सुबह कुछ ऐसी चीजों का सेवन करें, जिनके सेवन से आपको ज्यादा प्यास ना लगे। ख्यास रखेंगे ज्यादा मीठा या फिर ऑयली चीजों के सेवन से बचें। इनकी जगह आप सेब जैसे फलों का सेवन कर सकते हैं।
- व्रत खोलने के तुरंत बाद ना खाएं ये चीज़ें -
- व्रत खोलने के तुरंत बाद चाय-कॉफ़ी के सेवन से बचें. इससे आपको एसिडिटी की शिकायत हो सकती है।
- व्रत खोलने के बाद आप रात के खाने में प्रोटीन से भरपूर डाइट लें।
- व्रत खोलने के बाद एक साथ बहुत सारा पानी न पियें. पानी को घूंट-घूंट कर के पियें।
- व्रत के बाद एनर्जी के लिए आप ताजे फलों का जूस पी सकते हैं।

Leave a Comment