Kapil Sharma और Ginni के साथ उनकी बेटी Anayra की खूबसूरत तस्वीरें. यह कहा singer Richa Sharma ने

हाल ही में बॉलीवुड की फेमस सिंगर रिचा शर्मा ने कॉमेडियन और एक्टर Kapil Sharma और उनकी पत्नी Ginni के साथ मुलाकात की. आपको बता दें कि सिंगर रिचा शर्मा कपिल शर्मा को अपना भाई मानती हैं. तो इस तरह वह कपिल शर्मा की बेटी अनायरा की बुआ हुई.

अपने सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा,गिन्नी और अनायरा के साथ तस्वीरें साझा करते हुए सिंगर रिचा शर्मा ने लिखा कि " मेरी छोटी परी #Anayra से मुलाकात की। छोटी गुड़िया को आशीर्वाद। एक बार फिर से भाई और भाभी को बधाई। "

इससे पहले कपिल शर्मा ने भी अपनी बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थी. बेटी को प्यार जताते हुए कपिल शर्मा ने अनायरा को अपने दिल का टुकड़ा कहा.

कपिल शर्मा के घर पर रिचा शर्मा की यह सरप्राइज विजिट थी. इस समय कपिल शर्मा के शो की टीआरपी जबरदस्त उछाल में है. हालांकि उनकी बॉलीवुड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी. लेकिन टीवी जगत में उनका कोई मुकाबला नहीं है.

Share This Article
You Might Read: मुंबई में झमाझम बारिश पर भारी शिवभक्ति का जुनून, Shivashree Ritu Singh के कार्यक्रम में भारी भीड़

Leave a Comment