ज्योतिरादित्य सिंधिया ने छोड़ा महासचिव पद

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस्तीफे का ऐलान करते हुए ट्वीट किया, जनादेश स्वीकार करते हुए और हार की जिम्मेदारी लेते हुए मैंने राहुल गांधी को कांग्रेस महासचिव पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया है. मैं उन्हें (राहुल गांधी) इस जिम्मेदारी को सौंपने के लिए और मुझे पार्टी की सेवा करने का अवसर देने के लिए धन्यवाद देता हूं. इस्तीफे से कुछ देर पहले ही ज्योतिराज सिंधिया ने भारत के क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की बधाई भी दी थी 2019 के चुनावों में गुना लोकसभा सीट के नतीजे मध्यप्रदेश कांग्रेस के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी पार्टी के लिए निराशा का कारण बन कर उभरे हैं. ख़ास तौर पर इसलिए क्योंकि इस सीट को सिंधिया परिवार का गढ़ माना जाता रहा है. इसीलिए भी इस्तीफे का मुख्य कारण माना जा रहा है.
Share This Article
You Might Read: राजस्थान के सरकारी प्रोजेक्ट्स में परामर्शदाताओं के आचरण पर सवाल, विभागों से स्पष्टीकरण की मांग

Leave a Comment