महिलाओं को सम्मानित कर बोले RJD MLA VIJAY SAMRAT – महिलाएं समाज की रीढ़ हैं

राजद विधायक विजय सम्राट (RJD MLA VIJAY SAMRAT) ने शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर उन्होंने नगर परिषद क्षेत्र के बंगाली पर स्थित सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया। करीब 15 लाख रुपये की लागत से बने इस भवन को स्थानीय लोगों के लिए समर्पित किया गया। महिलाओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत भवन के उद्घाटन के बाद विधायक विजय सम्राट वार्ड संख्या 4, बड़ी दरगाह और शकुन्नत मोहल्ला में आयोजित महिला सम्मान समारोह में शामिल हुए। वहां मौजूद महिलाओं ने फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। विधायक ने मंच से महिलाओं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ होती हैं। जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तभी समाज और राष्ट्र मजबूत बनता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सम्मान देना सिर्फ एक कर्तव्य नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है। चिराग पासवान पर राजनीतिक हमला कार्यक्रम के दौरान विजय सम्राट ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान तीन बार जमुई लोकसभा से सांसद रह चुके हैं—दो बार खुद और एक बार अपने जीजा अरुण भारती के माध्यम से। बावजूद इसके, उन्होंने बिहार में अब तक कोई फैक्ट्री नहीं लगवाई। सम्राट ने सवाल उठाया कि मंत्री बनने के बाद क्या वे इस दिशा में कुछ कर पाएंगे? बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी इस समारोह में नगर परिषद की उप सभापति सोनी देवी, नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन गंगा कुमार यादव, राजद जिलाध्यक्ष संजय सिंह, राजद युवा जिलाध्यक्ष विनय कुमार यादव, राजद के वरिष्ठ नेता वाहिद खान, जेवीएम कंपनी के डायरेक्टर संतोष यादव, राजद के कोषाध्यक्ष शम्भु यादव और राजद नेता अखिलेश सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
Share This Article
You Might Read: राजस्थान के सरकारी प्रोजेक्ट्स में परामर्शदाताओं के आचरण पर सवाल, विभागों से स्पष्टीकरण की मांग

Leave a Comment