पति हांगकांग में, वीडियो कॉल के जरिए हुआ अंतिम संस्कार

Jhalawar News : कोरोना महामारी लोगों की बेबसी का कारण बनती जा रही है ऐसा ही एक मामला आया है झालावाड़ के झालरापाटन से ,यहां प्रेरणा कोठारी (सीमा) का कोटा के चिकित्सालय में कोरोना महामारी के कारण निधन हो गया. इस दौरान उनके पति और बच्चे हांगकांग में होने के कारण उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए प्रेरणा के अंतिम दर्शन किए. आपको बता दें कि इससे पूर्व 1 सप्ताह के दौरान ही उनके दोनों भाई बहन का कोरोनावायरस संक्रमित हो जाने से स्वर्गवास हो चुका है. झालावाड़ में महामारी की स्थिति गंभीर है इस कारण चिकित्सा अधिकारियों और जिला कलेक्टर ने निर्णय लिया है कि अस्पतालों में अधिक गंभीर लोगों को संपूर्ण चिकित्सा सुविधाएं मिल सके. अधिक मामले आने के कारण शहर के सभी आईसीयू वार्ड लगभग पूरी तरह भरे हुए हैं. अधिकारियों की एक बैठक में निर्णय लिया गया कि जिन मरीजों का ऑक्सीजन लेवल 92 से ऊपर है उन्हें अस्पताल में भर्ती ना करके घर पर ही आइसोलेट किया जाए.
Share This Article
You Might Read: मुंबई में झमाझम बारिश पर भारी शिवभक्ति का जुनून, Shivashree Ritu Singh के कार्यक्रम में भारी भीड़

Leave a Comment