(Jannat Zubair) जन्नत जुबैर की फेवरेट एक्ट्रेस हैं करीना कपूर(Kareena Kapoor)

पूरे भारत में मशहूर टिकटोक स्टार (Tik Tok Star) Jannat Zubair Rahmani रेडियो सिटी इंडिया के एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि उनकी फेवरेट एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) है. जन्नत जुबेर रहमानी अब तक 20 से ज्यादा टीवी शो कर चुकी है. जिनमें आपके आ जाने से, तू आशिकी, मेरी आवाज ही पहचान है, भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप, फुलवा जैसे टीवी शो में दर्शकों द्वारा उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया.

Jannat Zubair Rahmani रेडियो सिटी इंडिया के एक इंटरव्यू के दौरान

टीवी के अलावा जन्नत जुबेर कई म्यूजिक एल्बम्स और कुछ फिल्में भी कर चुकी है. इंटरव्यू के दौरान जन्नत ने बताया कि बहुत छोटी सी उम्र में उन्होंने ऑडिशन देना स्टार्ट किया. शुरुआती दिनों में वह कैमरे के सामने जाते ही नर्वस हो जाती थी लेकिन उनके पिता जुबेर रहमानी उन पर लगातार मेहनत करते रहे और उन्हें विश्वास दिलाया कि वह एक अच्छी कलाकार हैं.

Jannat Zubair Rahmani की उम्र अभी केवल 17-18 साल है लेकिन बॉलीवुड मैं उनके प्रोजेक्ट्स की लिस्ट काफी बड़ी है. एक अच्छी आर्टिस्ट के साथ साथ जन्नत लाखों युवाओं की प्रेरणा भी बन चुकी है. उन्होंने और उनके पिता जुबेर रहमानी ने सोशल मीडिया की पावर को समझा और उसका सही इस्तेमाल किया.

Share This Article
You Might Read: सोनाक्षी सिन्हा की ‘जटाधारा’ के पीछे का जादूगर — प्रभात ठाकुर, जिन्होंने बिहार से रचा बॉलीवुड का रंगमंच

Leave a Comment