केवल दो कंपनी से पूरे देश को वैक्सीन देना संभव नही : अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल(Arvind Kejriwal) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुजारिश की है कि देश में वैक्सीन की कमी लगातार बढ़ती जा रही है इस कारण उनका कहना है कि इस फार्मूले को अन्य कंपनियों के साथ साझा करना जरूरी है. दो कि केवल दो कंपनियां पूरे देश को वैक्सीन नहीं दे सकती. वर्तमान समय में केवल कोविशील्ड और कोवैक्सीन कोरोना की वैक्सीन लोगों को लगाई जा रही है. इतनी बड़ी आबादी में तेजी से बढ़ती महामारी लाखों लोगों की जान ले चुकी है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि 'युद्ध स्तर पर वैक्सीन का उत्पादन किया जाए ताकि हर भारतीय को वैक्सीन दी जा सके' आपको बता दें कि पिछले कुछ महीनों में दिल्ली की स्थिति कोरोना महामारी के कारण गंभीर रूप ले चुकी है. अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी लगातार जारी है. अधिक कोरोना संक्रमण के कारण मरीजों को आईसीयू बेड नहीं मिल पा रहे हैं.रूस की वैक्सीन स्पुतनिक-वी के आपातकालीन इस्तेमाल को भी भारत में मंज़ूरी मिल गई है, लेकिन अभी वैक्सीन लगनी शुरू नहीं हुई है.
Share This Article
You Might Read: राजस्थान के सरकारी प्रोजेक्ट्स में परामर्शदाताओं के आचरण पर सवाल, विभागों से स्पष्टीकरण की मांग

Leave a Comment