इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक एस.सुरेश की हैदराबाद में हत्या

हैदराबाद: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर  से जुड़े वैज्ञानिक एस.सुरेश संदिग्ध मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक एस सुरेश की हत्या की गई है. केरल के रहने वाले सुरेश अकेले अमीरपेट के अन्नपूर्णा अपार्टमेंट में रहते थे, जहां उनकी अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी.

सूत्रों के अनुसार जब सुरेश ऑफिस नहीं पहुंचे तो दफ्तर के सहयोगियों ने उनके मोबाइल पर कॉल किया. कई कोशिशों के बावजूद जवाब नहीं मिला तो सहकर्मियों ने उनकी पत्नी को कॉल किया जो की  चेन्नई के एक बैंक में काम करती है.  एस.सुरेश के रिश्तेदार उसी अपार्टमेंट में रहते हैं. उन्होंने भी पुलिस को सूचना दी और घर का दरवाजा तोड़ा तो देखा लाश घर में पड़ी है.

फ्लैट का दरवाजा तोड़ अंदर पहुंचने पर वैज्ञानिक एस. सुरेश को मृत पाया गया. पुलिस को संदेह है कि उनके सिर पर किसी भारी चीज से हमला किया गया जिससे उनकी मौत हो गई. मौके से पुलिस ने सुराग जुटाए हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

Share This Article
You Might Read: मुंबई में झमाझम बारिश पर भारी शिवभक्ति का जुनून, Shivashree Ritu Singh के कार्यक्रम में भारी भीड़

Leave a Comment