आईसीएमआर प्रमुख बलराम भार्गव हुए कोविड पॉजिटिव एम्स में भर्ती

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के महानिदेशक बलराम भार्गव को कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाये जाने के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है ।

अस्पताल के एक सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर आईएएनएस को बताया कि 59 वर्षीय आईसीएमआर प्रमुख को 16 दिसंबर को कोविड-19 सुविधा वाले एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था ।

भार्गव शीर्ष चिकित्सा निकाय के प्रमुख हैं जो भारत में जैव चिकित्सा अनुसंधान के निर्माण, समन्वय और संवर्धन के लिए जिम्मेदार है। यह देश में कोविड-19 प्रकोप प्रबंधन में सबसे आगे है।

भार्गव आईसीएमआर के महानिदेशक के रूप में तीन साल की प्रतिनियुक्ति पर हैं। वह केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत संभाग के स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के सचिव भी हैं।

Share This Article
You Might Read: मुंबई में झमाझम बारिश पर भारी शिवभक्ति का जुनून, Shivashree Ritu Singh के कार्यक्रम में भारी भीड़

Leave a Comment