कोरोना संक्रमित होने पर पोते को बचाने के लिए दादा दादी ने लगाई ट्रेन के आगे छलांग

KOTA NEWS: कोटा राजस्थान से एक बड़ी घटना सामने आई है एक बुजुर्ग दंपत्ति ने अपने पोते को कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाने के लिए ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के मुताबिक कोटा के रेलवे कॉलोनी निवासी हीरालाल बैरवा (75) और उनकी पत्नी शांति बैरवा (75) की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अपनों की चिंता के तनाव के चलते उन्होंने आत्महत्या का फैसला किया.

डॉक्टर ने उन्हें परामर्श देते हुए घर पर ही क्वॉरेंटाइन होने की सलाह दी थी. अपने पोते रोहित की चिंता के तनाव के चलते उन्होंने दिल्ली जाने वाले ट्रैक पर जा पहुंचे और ट्रेन के आगे छलांग लगाकर अपनी जान दे दी.

Share This Article
You Might Read: मुंबई में झमाझम बारिश पर भारी शिवभक्ति का जुनून, Shivashree Ritu Singh के कार्यक्रम में भारी भीड़

Leave a Comment