गाजियाबाद में कब्रिस्तान की छत गिरी 19 मरे, 20 घायल

यहां के मुरादनगर इलाके में रविवार को भारी बारिश के बाद एक कब्रिस्तान की छत ढह गई जिसमें 19 मरे और 20 घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमों ने तीन शव निकाले जबकि शेष को पुलिस और जिला प्रशासन ने बचाव अभियान के दौरान बरामद किया।

एनडीआरएफ की टीमों द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन बंद करने के बाद एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट राजकमल मलिक ने कहा की एनडीआरएफ की दो टीमों ने पूरे स्थल की तलाशी ली और अब किसी और के अंदर फंसने की आशंका नहीं है।

एसएचओ मुरादनगर इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि 19 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 20 को गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि आधिकारिक नंबरों की घोषणा जिलाधिकारी द्वारा की जाएगी।

कुमार ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए गाजियाबाद के जिला अस्पताल सहित विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई जब एक फल विक्रेता के अंतिम संस्कार के लिए आए करीब 50 लोगों ने कब्रिस्तान के हाल ही में बने ढांचे के नीचे शरण ली ताकि खुद को भीगने से बचा सके। हालांकि मिनटों बाद ढांचे की छत ढह गई।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदिनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए जिले के डीएम और एसएसपी को पीड़ितों के प्रभावी बचाव को सुनिश्चित करने का आदेश दिया था।

Share This Article
You Might Read: मुंबई में झमाझम बारिश पर भारी शिवभक्ति का जुनून, Shivashree Ritu Singh के कार्यक्रम में भारी भीड़

Leave a Comment