फरहान अख्तर का बड़ा खुलासा, डॉन 3 में शाहरुख को रिप्लेस करने का बताया कारण

डॉन 3 की अनाउंसमेंट जब से करी गई है यह फिल्म तब से काफी चर्चाओं में है। इस फिल्म के निर्देशक फरहान अख्तर ने शाहरुख खान को रिप्लेस कर रणवीर सिंह को कास्ट किया है, जिसको लेकर वह थोड़े निराश हैं। हालांकि फरहान ऐसा करने की वजह बताते हैं। अपनी बातों के जरिए फरहान ने डॉन 3 के प्लाट को लेकर एक बड़ा हिंट भी दिया है। सूत्रों के मुताबिक डॉन कैसे बना 'डॉन 3' की कहानी हो सकती है। इन दिनों फरहान अख्तर डॉन 3 की स्क्रिप्ट पर काम कर रहें हैं। इस फिल्म की प्लॉटिंग उन्होंने पूरी कर ली है और रणवीर सिंह को इसमें वे कास्ट करने वाले हैं। फरहान बताते हैं कि इस फिल्म में भी वह शाहरुख के साथ ही काम करना चाहते थे लेकिन फिल्म की कहानी के हिसाब से वह इसमें फिट नहीं हो रहे थे, जिसके चलते उन्होंने रणवीर सिंह को कास्ट किया है। फरहान अख्तर, फेय डिसूजा को दिए एक इंटरव्यू में कहते हैं, "जब मैंने पहली बार डॉन 3 के बारे में सोचना शुरू किया, तो जाहिर है, मैंने शाहरुख को लेकर कुछ लिखने के बारे में सोचा। लेकिन किसी तरह हम कहानी को आगे बढ़ाने के लिए सही दिशा नहीं ढूंढ पाए। हम इस पर कॉमन सहमति नहीं बना पाए इसलिए ऐसा नहीं हो सका। तो मैंने सोचा, चलो मैं इस बारे में फिर से सोचता हूं कि मैं फिल्म के साथ क्या करना चाहता हूं और थोड़ा पीछे लौटता हूं।" फरहान आगे बताते हैं, "डॉन को डॉन बनाने वाली कहानी की तरफ थोड़ा और आगे बढ़ता हूं, और तब मैंने इसे लिखना शुरू किया। फिर, इसने अपने लाइफ में आनी शुरू हुई और जाहिर है कि इसके लिए एक यंग एक्टर की जरूरत थी। इसके लिए रणवीर सिंह मुझे बिल्कुल सही इंसान लगे।"
Share This Article
You Might Read: सोनाक्षी सिन्हा की ‘जटाधारा’ के पीछे का जादूगर — प्रभात ठाकुर, जिन्होंने बिहार से रचा बॉलीवुड का रंगमंच

Leave a Comment