Ellie Kendrick: कॉमेडी किरदार करने में बेहद मेहनत करनी पड़ती है, कहना है हॉलीवुड एक्ट्रेस एली कांड्रिक का

हॉलीवुड सीरीज 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के बारे में कौन नही जानता। इस बेहद फेमस सीरीज गेम ऑफ थ्रोन्स में मीरा रीड का किरदार निभा चुकी अभिनेत्री एली कांड्रिक ने खुलासा किया कि कॉमेडी किरदार करने में बेहद मेहनत करनी पड़ती है। अभिनेत्री ने बताया कि उनकी सीरीज प्रेस में उन्हें अपने किरदार के कॉमिक टाइमिंग को पकड़ने में बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ जाती थी।
साथ ही अभिनेत्री ने कहा कि " सबसे रोमांचक चुनौतियों में से एक है किरदार के सही कॉमिक टाइमिंग को हासिल करना और साथ ही साथ किरदार को उसके वास्तविक रूप में दिखाना भी था। एक ऐसा ही किरदार जिसे की आप अपनी हर रोज़ की ज़िंदगी मे देखते हैं और जिससे आप खुद को जोड़ भी सकते हैं।
हॉलीवुड की ये अभिनेत्री ने बताया कि जल्द ही उनकी एक और ड्रामा सीरीज आने वाली है। और साथबात को बढ़ाते हुए अभिनेत्री ने बताया है कि, "इसकी स्क्रिप्ट बेहतरीन थी और इसमें जिस तरह के शब्द थे उन्हें कहना और उस पर परफॉर्म करना भी काफी मजेदार रहा एवं एक टीम के रूप में हम इस बात को सुनिश्चित करना चाहते थे कि हम माइक बार्टलेट (पटकथा लेखक) के शब्दों का उपयोग अच्छे ढंग से कर सके और उन्हें सम्मान भी बखूबी दिया जा सके. बता दें कि भारत में इसका प्रसारण 17 सितंबर को जी कैफे पर किया जाएगा.
अभिनेत्री एली कांड्रिक का जन्म लंदन में हुआ । उन्होंने बेनेदेन स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा ग्रहण की है। एली ने नेशनल युथ थिएटर से थिएटर किया है।

Share This Article
You Might Read: मुंबई में झमाझम बारिश पर भारी शिवभक्ति का जुनून, Shivashree Ritu Singh के कार्यक्रम में भारी भीड़

Leave a Comment